scriptशाहपुरा ब्लॉक के दो गांवों में 22 दिन बाद हुआ वैक्सीनेशन, उमड़े लोग | Vaccination took place after 22 days in two villages of Shahpura block | Patrika News

शाहपुरा ब्लॉक के दो गांवों में 22 दिन बाद हुआ वैक्सीनेशन, उमड़े लोग

locationबस्सीPublished: Jul 17, 2021 08:48:21 pm

Submitted by:

Satya

ब्लॉक में आई 500 डोज, दो केन्द्रों पर एक ही दिन में हुई समाप्त, अब आज नहीं होगा टीकाकरण

शाहपुरा ब्लॉक के दो गांवों में 22 दिन बाद हुआ वैक्सीनेशन, उमड़े लोग

शाहपुरा ब्लॉक के दो गांवों में 22 दिन बाद हुआ वैक्सीनेशन, उमड़े लोग


शाहपुरा। शाहपुरा ब्लॉक में तीन दिन बाद वैक्सीन मिलने पर शनिवार को ब्लॉक के देवन और धानोता पीएचसी के वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीन की डोज लगाई गई। लम्बे समय बाद वैक्सीन आने से दोंनों ही केन्द्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। भीड़ के चलते लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
हालांकि चार दिन पहले शाहपुरा में उमड़ी भीड़ के दौरान धक् का-मुक् की होने के बाद सतर्क हुए चिकित्सा विभाग ने एहतियात बरते हुए पुलिस की मौजूदगी में वेक्सीनेशन किया। जिससे वैक्सीनेशन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। दोनों केन्द्रों पर भीड़ के चलते लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा।
इस दौरान दोनों केन्द्रों पर कुल 532 लोगों के वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। धानोता में डॉ अमीचंद हरितवाल, डॉ कृष्ण गोपाल यादव, कैलाश, रोहिताश गठाला, अभिमन्यु भिंडा, पीयूष व्यास, रामावतार जाट, बहादुर दुसाद, निर्मला कुमारी, सुवालाल सबल, संजू चौधरी, सुमन चौधरी, मधु शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
बीसीएमएचओ डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि धानोता पीएचसी में 272 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। जबकि देवन पीएचसी में 260 लोगों के वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।

एक ही दिन में वैक्सीन खत्म, आज नहीं होगा टीकाकरण
इधर, आगे से वैक्सीन कम आने से ब्लॉक में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। ब्लॉक में एक दिन पहले वैक्सीन की मात्र 500 डोज मिली थी। जिससे देवन और धानेाता में वैक्सीनेशन किया गया। अब एक ही दिन में डोज समाप्त होने से रविवार को ब्लॉक में किसी भी केन्द्र पर वैक्सीनेशन नहीं हो सकेगा।

ब्लॉक के अधिकांश गांवों में 22 दिन से नहीं हो रहा वैक्सीनेशन


ब्लॉक के अधिकांश गांवों में करीब 22 दिन से वैक्सीनेशन बंद है। ऐसे में हजारों लोगों के पहजी डोज लगवाने के बाद समय पूरा होने के बावजूद उनके दूसरी डोज नहीं लग पा रही। ब्लॉक में करीब 27 हजार से अधिक लोग वैक्सीन की दूसरी डोज का इंतजार कर रहे हैं। कई दिन बाद धानोता और देवन गांव में टीकाकरण हुआ है। जबकि ब्लॉक के अन्य गांवों में टीकाकरण हुए करीब 22 दिन से अधिक समय हो चुका। पिछले दिनों वैक्सीन आने पर शाहपुरा और मनोहरपुर कस्बों में वैक्सीनेशन किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो