script

मतदान बूथों पर मेले जैसा माहौल, लोकगीत गाते हुए पहुंची महिलाएं

locationबस्सीPublished: Jan 29, 2020 10:44:51 am

Submitted by:

Kailash Barala

पावटा व विराटनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच के चुनाव, मतदान केंद्रों पर मेले जैसा माहौल

मतदान बूथों पर मेले जैसा माहौल, लोकगीत गाते हुए पहुंची महिलाएं,मतदान बूथों पर मेले जैसा माहौल, लोकगीत गाते हुए पहुंची महिलाएं,मतदान बूथों पर मेले जैसा माहौल, लोकगीत गाते हुए पहुंची महिलाएं

Gram panchayat election,Gram panchayat election,Gram panchayat election

आंतेला/शाहपुरा. पंचायती राज 2020 चुनाव के तीसरे चरण में पावटा व विराटनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई। सभी मतदान केंद्रों पर दोपहर 11:00 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान चला। मतदान केंद्रों पर मेले जैसा माहौल नजर आया। वही हर मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। मतदान को लेकर क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर महिलाएं लोकगीत गाते हुए पहुंची। गांव का मुखिया चुनने के लिए हर वर्ग के मतदाता में जोश दिखाई दिया। मतदान बूथों पर अलसुबह ही कतारें लगनी शुरू हो गई थी। मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदान बूथों पर मतदाताओं की कतार बढती नजर आई। सुबह 10:00 बजे तक मतदान बूथों पर लंबी कतारें लगी रही। विराटनगर के आतेला क्षेत्र में महिलाएं लोकगीत गाते हुए मतदान करने पहुंची। हर मतदान केंद्र पर मेले जैसा माहौल नजर आया। इधर शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर पर्याप्त पुलिस जाब्ता भी तैनात नजर आया। हर संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस अपनी निगाहें गड़ाए रखी। ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो सके। मतदान केंद्रों से 200 मीटर की परिधि में मतदाताओं के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। पावटा में विराट नगर पंचायत समिति की क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है। कोटपुतली एसपी भरत मल व यातायात एसपी सुलेस चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मतदान केंद्रों पर मॉनिटरिंग करती नजर आई। मतदान के दौरान निशक्त जनों को व्हील चेयर पर लाया गया तो बुजुर्ग महिला पुरुषों को परिजनों ने अपना सहारा देकर मतदान कराया। यहां विराट नगर पंचायत समिति में 31 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 261 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें 125 महिला वह 136 पुरुष प्रत्याशी शामिल है। जबकि नवगठित किशनपुरा ग्राम पंचायत की पूरी कोरम निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। सुबह 8:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू की गई जो शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगी। मतदान को लेकर मतदान केंद्रों पर मेले जैसा माहौल नजर आया। मतदान के दौरान आचार संहिता की पालना भी नहीं होती नजर आई। प्रत्याशी मतदाताओं को लाने के लिए अपने वाहन लगाए। घरों से मतदान केंद्र तक मतदाताओं को अपने वाहनों में लाया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो