scriptमौसम ने फिर ली करवट, किसानों के माथे पर सलवट | weather,Farmer worried by rain | Patrika News

मौसम ने फिर ली करवट, किसानों के माथे पर सलवट

locationबस्सीPublished: Mar 02, 2019 11:39:38 pm

Submitted by:

Surendra

कोथून और बांसखोह क्षेत्र में सरसों की फसल की कटाई
 

Farmer worried by rain

मौसम ने फिर ली करवट, किसानों के माथे पर सलवट

कोथून . चाकसू उपखण्ड क्षेत्र में खेतों में पककर तैयार खड़ी सरसों की फसल पर मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को सुबह से छाए बादलों और बूंदाबांदी से खेतों में सरसों की कटाई का कार्य भी रुक गया। बारिश का दौर जारी रहा तो खेतों में पककर तैयार सरसों की फसल खराब हो जाएगी। खेतों में कई जगह सरसों की कटाई शुरू हो गई है। ऐसी स्थिति में बारिश पैदावार को प्रभावित करेगी। बांसखोह क्षेत्र में सरसों की कटाई की जा रही है।
किसानों का कहना है कि मौसम साफ रहे तो फसलों को काटकर सुरक्षित रखा जा सकता है। बारिश से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए किसान दिन रात मेहनत कर फसलों को काटकर थ्रेशर मशीनों से निकाल में लगे हुए हैं। किसान राजाराम पोसवाल, लादूराम उमरवाल, रामकरण चौधरी, रामजीलाल आरवाल आदि ने बताया वर्तमान में सरसों की फसल कटाई पर है। ऐसे में कटी फसल के बारिश में भीगने पर उसे मशीन में निकालते समय नुकसान होगा। वहीं फलियां सूखकर तड़कने लगेगी। सरसों की फसल के कटने के बाद भीग जाने से फसल का रंग बदरंग हो जाएगा। इससे मंडी में सरसों की फसल का भाव आशानुरूप नहीं मिलेगा।
मजदूरी हुई महंगी

मौसम में बदलाव के कारण किसान फसलों को जल्दी से समेटने में लगे हैं। इससे कटाई के लिए श्रमिकों की मांग बढऩे से मजदूरी भी बढऩे की चर्चा है। मजदूरी बढऩे के बाद भी किसान फसलों को बचाने के लिए जुटे हुए हैं। वहीं बारिश के कारण खेतों में कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इससे किसान को मार झेलनी पड़ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो