31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहपुरा में ऐसा क्या हुआ कि सुबह उठते ही लोग सडक़ पर उतर आए, स्टेट हाईव पर लगाया जाम

बारिश के मौसम में भी इलाके में कई जगह लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। शाहुपरा कस्बे के खटीक मोहल्ले में आज सुबह नलों में पानी नहीं आया तो बाशिन्दों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सुबह उठते ही शाहपुरा-नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर जा पहुंचे और सडक़ पर जाम लगा दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Satya prakash Sharma

•

Updated: 6 Aug 2018, 9:20 PM IST

kk

शाहपुरा-नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर जाम

शाहपुरा। बारिश के मौसम में भी इलाके में कई जगह लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। शाहुपरा कस्बे के खटीक मोहल्ले में आज सुबह नलों में पानी नहीं आया तो बाशिन्दों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सुबह उठते ही शाहपुरा-नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर जा पहुंचे और सडक़ पर जाम लगा दिया। इस दौरान पास ही स्थित जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में भी विरोध प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों को भी खरीखोटी सुनाई। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन बाशिन्दें जलदाय एक्सईएन व एईएन को मौक्े पर बुलाने की मांग को लेकर अड़ गए। बाद में थाने के सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सैनी व अन्य पुलिसकर्मियों ने समझाइश कर लोगों को स्टेट हाईवे से हटाया। वहीं, मौके पर मौजूद जलदायकर्मी भींवाराम जाट ने समस्या से जल्द ही निजात दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर मोहल्ले के लोग वापस लौटे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में करीब ५० वर्ष पुरानी पेयजल लाइन है, जो काफी गहरी है। जिससे ऊंचाई पर रहने वाले उपभोक्ताओं के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जलदाय अधिकारियों, एसडीएम और विधानसभा उपाध्यक्ष को भी अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।


पौने एक घंटे तक लगाया जाम, वाहनों की लगी रही कतारें
लोगों के स्टेट हाईवे जाम करने से करीब पौने एक घंटे तक शाहपुरा-नीमकाथाना स्टेट हाईवे की सडक़ पर जाम लगा रहा। इस दौरान सडक़ पर एक किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। लोग यहां सडक़ पर आकर बैठ गए। जाम में निजी सवारी वाहन, लोडिंग वाहन, ट्रक-ट्रेाले और बसें फंसी रही। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। जाम खुलने के बाद भी काफी देर तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।

टेंण्डर हो चुका, फिर भी नहीं डाली पाइप लाइन

यहां मोहल्ले में 400 मीटर तक नई पाइप लाइन डालने के लिए टेण्डर हो चुका है, लेकिन कार्य शुरू करने में जलदाय अधिकारी ढिलाई बरत रहे है। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में महज 400 मीटर की पाइप लाइन डालने से समस्या से निजात मिल सकती है, इसमें भी देरी की जा रही है।

द्रोण कॉलोनी में अभियंता का किया घेराव
इधर, शाहपुरा की ही द्रोण कॉलोनी में भी पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने शाम को सहायक अभिंयता बंशीधर और कनिष्ठ अभियंता विकास गुप्ता का घेराव किया। गुस्साए लोगों ने कॉलोनी में चल रहे पाइप लाइन के कार्य को भी बंद करवा दिया। बाद अधिकारियों ने तीन दिन में जलापूर्ति सुचारू कराने का भरोसा दिलाया। तब जाकर लोग माने। स्थानीय निवासी व्याख्याता डीके सिंह ने बताया कि द्रोण कॉलोनी में पुलिस थाने के पास बनी टंकी से वर्ष 2008 से जलापूर्ति हो रही थी। जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले उक्त पाइप लाइन को श्याम मंदिर की तरफ जोड़ दिया। इससे द्रोण कॉलोनी में पेयजल संकट व्याप्त हो गया। उच्चाधिकारियों की शिकायत पर कॉलोनी में जलापूर्ति सुचारू तो की, लेकिन कॉलोनी की तीन-चार गलियों में जलापूर्ति अवरुद्ध है। शिकायत पर दोपहर में कॉलोनी में पुरानी पाइप लाइन को दुरुस्त करने पहुंचे कर्मचारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने कार्य बंद करवा दिया और श्याम मंदिर की तरफ जोड़ी लाइन को बंद करवाने की मांग की। इस मौके पर डीके सिंह, सीताराम मीणा, फूलचंद मोदी, कैलाश मीणा, रामप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, रामप्रसाद, बलदेव जांडिग़, कृष्णा देवी, सीमा देवी, संतोष देवी, गुड्डी देवी समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

इनका कहना है---
द्रोण कॉलोनी में एक-दो दिन में जलापूर्ति सुचारू करवा दी जाएगी। वहीं खटीक मोहल्ला में नई पाइप लाइन डालने के लिए टेण्डर हो चुका है। जल्द ही कार्य शुरू करवाया जाकर समस्या से निजात दिलाई जाएगी। ---विकास गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता, शाहपुरा।