scriptवन्य जीव गणना: इस वन क्षेत्र में बड़ी बघेरों की संख्या | Wildlife Census: Number of big cats in this forest area | Patrika News

वन्य जीव गणना: इस वन क्षेत्र में बड़ी बघेरों की संख्या

locationबस्सीPublished: Jun 07, 2020 11:38:34 am

Submitted by:

Gourishankar Jodha

दोनों रेंजों में 2889 वन्य जीव होने की बात कही जा रही है, बघेरा 13, जरख 31, सियार 194, जंगली बिल्ली 102, लोमडी 25, नीलगाय 434, जंगली ***** 31, सांभर 14, सेही 25 व जंगली मुर्गी 4 सहित कुल 1349 वन्यजीव मिलें, विराटनगर व पावटा रेंज मुख्यालय बीलवाडी क्षेत्र में 25 केंद्रों पर हुई वन्यजीवों की गणना

वन्य जीव गणना: इस वन क्षेत्र में बड़ी बघेरों की संख्या

वन्य जीव गणना: इस वन क्षेत्र में बड़ी बघेरों की संख्या

विराटनगर। वन्य जीवों की गणना में इस बार बघेरों का इजाफा होना बताया जा रहा है। विराटनगर व पावटा रेंज मुख्यालय बीलवाडी क्षेत्र के २५ केंद्रों पर वन्य जीवों की गणना की गई। इस बार पावटा रेंज मुख्यालय बीलवाडी क्षेत्र में बघेरों की संख्या में इजाफा हुआ है। विराटनगर रेंज क्षेत्र में 1540 व पावटा रेंज क्षेत्र में 1349 वन्यजीव पाए गए। वन्य जीव गणना शुक्रवार सुबह से शुरू हुई जो दूसरे दिन शनिवार सुबह ८ बजे संपन्न हुई। इसके लिए विराटनगर रेंज में 12 वाटर हॉल पर एवं पावटा रेंज मुख्यालय बीलवाडी में 13 वॉटर हॉल केंद्र बनाए थे। प्रत्येक केंद्रों पर दो-दो कर्मचारी तैनात रहे।
यहां पर हुई गणना…
बीलवाडी रेंजर सुमेरसिंह ने बताया कि पिछले साल की गणना में बीलवाडी रेंज क्षेत्र में तीन बघेरे मिले थे, लेकिन इस बार गणना में तीन बघेरों का इजाफा हुआ है। विराटनगर रेंज क्षेत्र के बंद मज्जफरपुर, छींड की ढाणी तालुकाबास, शिवजी मंदिर कुहाडा, नारायणदास मंदिर बीछावाला, धव्वाली मंदिर के पास, देव महाराज मंदिर के पास तालवा, विकलांग फार्म टोडालडी, नारायणदासजी की खेळ छींड भैरूपुरा, सिद्ध बाबा की जोहडी ज्ञानपुरा, विराटनगर गणेशजी रोड पर,नारसिंह का स्थान बूजा, पीली का जोहडा बीजक सहित 12 केंद्रों पर गणना की गई।
गणना के दौरान ये मिले वन्यजीव

बीलवाडी रेंज-
बघेरा 6, जरख 31, सियार 194, जंगली बिल्ली 102, लोमडी 25, नीलगाय 434, जंगली ***** 31, सांभर 14, सेही 25 व जंगली मुर्गी 4 सहित कुल 1349 वन्यजीव मिलें,
विराटनगर रेंज-
बघेरा 7, जरख 39, सियार 139, जंगली बिल्ली 45, लोमडी 36, नीलगाय 532, मोर 639, जंगली ***** 68, सांभर 28, सेही 13 व जंगली मुर्गी 2 सहित कुल 1540 वन्यजीव मिलें। इनके अतिरिक्त साल 2019-20 में तीन बघेरों की मौत हो गई, जबकि एक बघेरे को इसी माह में सरिस्का अभ्यारण्य छोड़ा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो