बस्सी

Corona virus : लॉकडाउन के चलते मजबूर हुए मजदूर, पैदल ही कर रहे पलायन

मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार पहुंचने के लिए पैदल ही निकल पड़े मजदूर

बस्सीMar 27, 2020 / 05:39 pm

vinod sharma

Corona virus : लॉकडाउन के चलते मजबूर हुए मजदूर, पैदल ही कर रहे पलायन

सिंवारमोड़ (जयपुर). प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के खौफ के बीच जयपुर शहर से हजारों मजदूर घरों की ओर पलायन करने को मजअूर है। बिंदायका व सरना डूंगर रीको इण्डस्ट्रीज एरिया में मजदूरी के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार सहित प्रदेश के कई जिलों से आये मजदूर घरों की तरफ यातायात के अभाव में पैदल ही चल पड़े है। कई किलोमीटर का सफर तय करके अपने घर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे है।
रोजगार बंद होने से घर जाने को मजबूर मजदूर….
लॉकडाउन के चलते यातायात पूरी तरह ठप्प है वहीं फैक्ट्रियों बंद हो जाने की वजह से मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया मजबूर हुए मजदूर पैदल ही अपना सामान लेकर चल पड़े है। सिरसी रोड के विभिन्न हिस्सों में काम करने वाले मजदूर रोजगार बंद होने से अपने घर जाने को मजबूर है। बिंदायका रीको से मध्यप्रदेश जा रहे श्रमिकों ने बताया कि फैक्ट्रियों में सारे काम-धंधे बंद है चूल्हे नही जल रहे। घर लौटने के सिवाए कोई चारा नही बचा है इसलिए पैदल ही चल पड़े।
भामाशाह खिला रहे खाना….
रास्ते में भामाशाह श्रमिकों को खाना भी खिला रहे है। सिरसी रोड़ के बिंदायका, मुकून्दपुरा, निमेड़ा, मुण्डियारामसर गांव में भामाशाह पलायन कर रहे मजदूरों को खाने पीने का सामान भी मुहैया करवा रहे है। निमेड़ा गांव में श्रीगणपति फिलिंग स्टेशन के डायरेक्टर ओमप्रकाश लाम्बा ने मजदूरों को आटा, दाल व नमकीन, बिस्किट के पैकिट नि:शुल्क वितरित किए। वहीं दूसरी ओर भामाशाह मेवाराम बूरी ने दस हजार की खाद्य सामग्री बिंदायका रीको इण्डस्ट्रीज एरिया में मजदूरों को वितरित की।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.