script

Sriram – योगी ने मंदिर निर्माण में एक लाख का सौंपा चेक

locationबस्सीPublished: Jan 22, 2021 11:45:41 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण में योगी ने सौंपी राशि

Sriram - योगी ने मंदिर निर्माण में एक लाख का सौंपा चेक

Sriram – योगी ने मंदिर निर्माण में एक लाख का सौंपा चेक

विराटनगर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण निधि में शुक्रवार को विराटनगर निवासी भामाशाह उर्मिला योगी बंशीधर योगी ने एक लाख रुपए की राशि का चेक समर्पण निधि समिति को सौंपा। इस मौके पर मुकेश पोसवाल ने 21 हजार, सुंदरलाल किशनलाल तंवर ने 21 हजार एक सौ ग्यारह की राशि का चैक सोंपा।
51 हजार रुपए का सहयोग
मनोहरपुर। कस्बे में मामराज जांगिड़ ने 51 हजार, सुरेश कुमार यादव, गिरधारी लाल छीपा प्रत्येक ने 21 हजार रुपए, कन्हैयालाल श्रीकृष्ण छीपा ने 11 हजार, महेश कुमार कुमावत, प्रकाश कुमार एवं दीपक कुमार छीपा , राजेंद्र कुमार कुमावत, चंद्र मोहन गुप्ता प्रत्येक ने 5100 रुपए का सहयोग दिया है।
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राशि समर्पण
श्रीराम जन्म् भूमि निर्माण के लिए धन संग्रहण अभियान के तहत मोदी मोर्टस की ओर से ५१ हजार रुपए की राशि का चेक भेंट किया गया है। मोदी मोर्टस के श्याम सुन्दर मोदी व रामबाबू मोदी ने चेक भाजपा मंडल दूदू पश्चिम अध्यक्ष राजनारायण शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, कैलाश चौधरी व राजीव दाधीच को सौंपा। अध्यक्ष राजनारायण शर्मा ने कहा कि अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर धन संग्रहण कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो