बस्तर

शिक्षामंत्री ने हड़ताली कर्मियों से संबंधित सवाल पर क्यों कहा धन्यवाद…पढ़ें पूरी खबर

संगठन, अधिकारियो की बैठक बाद समलूर हाईस्कूल का लोकार्पण, स्कूलों की शिक्षा को लेकर बोले वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, जल्द होगा समाधान।

बस्तरNov 22, 2017 / 05:31 pm

ajay shrivastav

drop out

शिक्षाकर्मियों के हड़ताल सवाल पर मंत्री बोले धन्यवाद आश्रम में बच्चियां तक रसोइया के भरोसे
दंतेवाड़ा/ नुकुलनार . जिले की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से लडख़ड़ा गई है। हालात सुधरने के बजाय बिगड़ते जा रहे हैं। मंत्री से लेकर अधिकारी शिक्षकों की हड़ताल पर चुप है। स्कूली शिक्षा मंत्री केदार कश्यप का दौरा प्रभारी जिले में मंगलवार को था। यहां संगठन के पदाधिकारियो की बैठक के बाद पत्रकारों ने शिक्षकों की हड़ताल पर चर्चा की। मंत्री केदार कश्यप सवालों से बचते नजर आए। वैकल्पिक व्यवस्था की बात कहने के बाद बोले धन्यवाद। इस हड़ताल से आश्रम की मासूम बच्चियां तक प्रभावित हो चुकी है। समेली के एक आश्रम में रसोईये के भरोसे 70 मासूमों को छोड़ दिया गया है। यहां अधीक्षिका सहित तीन टीचर है। ये तीनों हड़ताल पर है।
मंत्री कश्यप ने बंद कमरे में संगठन व अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे समलूर निकल गए। समलूर में हाईस्कूल का लोकार्पण किया। यहां भी पूरे शिक्षक मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि यहां के प्राथमिक शलाओं में ताला जड़ा मिला। जिले की शिक्षा दो दिनों से चरमराई हुई है। 100 से अधिक स्कुलों में ताला पड़ गया। लांखो बच्चों की पढ़ाई हासिये पर है। इनकी सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है। हड़ताली शिक्षकों को अनदेखा कर चले गए मंत्री : समलूर हाईस्कूल लोकार्पण के दौरान मंत्री का काफिला हड़ताली शिक्षकों के बीच से गुजरा। इस दौरान मंत्री ने शिक्षका की अनदेखी की।
स्कूलों की शिक्षा को लेकर बोले वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, जल्द होगा समाधान
इधर आश्रमों में मासूमों की सुरक्षा हाशिए पर
स्कूल शिक्षा मंत्री कश्यप जिले के दौरे पर हैं। इधर शिक्षाकर्मियों के हड़ताल के चलते मासूमों की सुरक्षा हाशिए पर दिखाई दे रही है। आश्रमों के अधीक्षक व अधीक्षिका भी हड़ताल पर है। सोमवार को समेली के एक कन्या आश्रम में रसोइया केयर टेकर की भूमिका में दिखाई दिया। उसने बताया, बच्चियो की देख रेख वहीं कर रहा है। आश्रम में महिला गार्ड भी मौजूद नहीं थी। दो पुरुष और एक महिला रसोइया है।
चुनाव के चलते याद आए कार्यकर्ता
इधर संगठन के पदाधिकारियों की बैठक जिला भाजपा कार्यलय में हुई। बैठक में जिला इकाई संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। करीब एक घंटे तक बैठक चली। दबी जुबां कार्यकर्ताओं का कहना था कि चुनाव आ गया है तो संगठन के पदाधिकारी भी दिखने लगे हैं। कार्यकर्ता अब पार्टी का धन बताया जा रहा है। इस बैठक में पूर्व विधायक भीमाराम मंडावी, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय तिवारी, रामबाबू सिंह गौतम, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल मूड़ामी, मंडल अध्यक्ष मनीष भट्टाचार्य, धीरेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप ठाकुर के अलावा दर्जनों महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.