बस्तर

इस काम को भी खत्म करा पाने में बस्तर प्रशासन नाकाम, जानिए क्या है वजह

छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हड़ताल जारी है। जिसकी वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन नहीं हो पा रहा है।

बस्तरApr 10, 2018 / 10:49 am

Badal Dewangan

जगदलपुर . छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हड़ताल जारी है। जिसकी वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन नहीं हो पा रहा है। बावजूद राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारी अब तक हड़ताल खत्म करा पाने में नाकामयाबहुई है। स्व सहायता महिला समूहों की मदद से केन्द्र संचालन करने प्रशासन की मंशा भी विफल साबित हुई है।

नियमित संचालित करने की योजना कारगर साबित नहीं हो सकी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने स्व सहायता महिला समूहों को जिम्मा सौंपने की योजना बनाई थी। लेकिन महिला समूह ने इससे इंकार करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्थन देने का फैसला किया। जिसकी वजह से प्रशासन की केन्द्रों को नियमित संचालित करने की योजना कारगर साबित नहीं हो सकी है।

अपनी मांगों को लेकर शासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी
इधर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हड़ताल करते हुए एक माह से भी अधिक समय बीत चुका है। इस दौरान कुछ आंगनबाड़ी कार्यकताओं को नोटिस जारी करने के बाद बर्खास्त भी कर दिया गया। फिर भी आंगनबाड़ी कार्यकताएं अपनी मांगों को लेकर शासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रखा है।

एयरपोर्ट के उद्धाटन को लेकर प्रशासन के साथ-साथ खुद पीएम भी है असमंजस में

कार्यकर्ताएं हड़ताल में शामिल होने ग्रामीण अंचल से पहुंच रही
शहर के हाता मैदान प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताएं हड़ताल में शामिल होने ग्रामीण अंचल से पहुंच रही हैंं। संभाग के दूसरे जिलों से भी कई आंबा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ज्वाइन नहीं करने पर उन्हें काम से निकाल दिए जाने की चेतावनी
इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिलों में जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से नोटिस मिला है, नोटिस में लिखा है और समय सीमा के अंदर ज्वाइन नहीं करने पर उन्हें काम से निकाल दिए जाने की चेतावनी दी गई है। हालांकि इसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर डटी हुईं हैं।

Home / Bastar / इस काम को भी खत्म करा पाने में बस्तर प्रशासन नाकाम, जानिए क्या है वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.