script2022 में खत्म होगा इस बाहुबली नेता का राजनीतिक अज्ञातवास, कुंडली में बन रहा ये योग | Astrologer Prediction on Bahubali Rajkishor Singh Political Career | Patrika News

2022 में खत्म होगा इस बाहुबली नेता का राजनीतिक अज्ञातवास, कुंडली में बन रहा ये योग

locationबस्तीPublished: Sep 12, 2019 04:57:41 pm

ज्योतिष यही दावा कर रहे हैं कि नेता जी की किस्मत के ग्रह कट सकते हैं और सितारे उनकी किस्मत चमका सकते हैं।

Bahubali

बाहुबली

बस्ती. लोकसभा चुनाव मे टिकट न मिलने पर पार्टी बदलने के बावजूद कुर्सी से दूर रहने वाले बाहुबली कि किस्मत पर ऐसा ग्रहण लगा कि इन दिनों वो पॉलिटिकल फ्रेम से बिल्कुल गायब ही हो गए हैं। सत्ता तो कब की हाथ से निकल चुकी थी, सांसद बनने का ख्वाब भी ख्वाब ही रहा। पर नेता जी की किस्मत पलटी मार सकती है। उनकी किस्मत के ग्रह कट सकते हैं और सितारे उनकी किस्मत चमका सकते हैं। ज्योतिष यही दावा कर रहे हैं।
बात हो रही है कभी समाजवादी पार्टी के रसूख वाले मंत्री रहे बाहुबली राजकिशोर सिंह की, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में जाने पर भी उनका किस्मत पर लगा ग्रहण नहीं हटा और बुरी तरह से हार का सामना किया। कभी पूर्वांचल की राजनीति में धाक जमाने वाले राजकिशोर सिंह की राजनीतिक नैय्या भवसागर में गोते खाने लगी।
लेकिन उनके ग्रह कटेंगे और किस्मत बदलेगी। राजनीति के माहिर खिलाड़ी दोबारा बुलंदियों को छुएंगे। ये दावा किया है वरिष्ठ ज्योतिषी महंथ सिंह बघेल ने। बघेल ने राजकिशोर सिंह की कुंडली देखकर बताया है कि उनकी राशि में शनि का प्रभाव था जो अब मकर राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही राजकिशोर सिंह की किस्मत पलटेगी। महंज सिंह का दावा है कि राजकिशोर सिंह अपनी उम्र के 65 वर्ष तक राजयोग करेंगे। उनकी कुंडली में लग्न, कन्या और तुला राशि है। 2022 में उनका कद भी बढ़ेगा।
By Satish Srivastava

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो