scriptबीजेपी सांसद का यशवंत सिन्हा पर सीधा हमला, कहा- कुछ विद्वानों की उम्र बढ़ती है पर बोलने की आदत नहीं जाती | BJP MLA Harish Dwivedi Attacked on yashavant sinha | Patrika News

बीजेपी सांसद का यशवंत सिन्हा पर सीधा हमला, कहा- कुछ विद्वानों की उम्र बढ़ती है पर बोलने की आदत नहीं जाती

locationबस्तीPublished: Oct 01, 2017 12:35:33 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि यशवंत सिन्हा के बेटे भी पिता के बयान से असहमति जता चुके हैं

bjp mla harish dwivedi

सांसद हरीश द्विवेदी

बस्ती. भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के आलोचना भरे बयानों के लिए उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री रह चुके सिन्हा जैसे कुछ विद्वान होते हैं जिनकी उम्र तो बढ़ जाती है मगर उनके बोलने की आदत नहीं जाती। जसवंत सिन्हा को बीजेपी के सांसद ने अब उम्रदराज करार दे दिया है। कहा कि उनके बयान को न तो देश की जनता सीरियस ले रही है और न ही केन्द्र सरकार। वहीं यशवंत सिन्हा के बेटे भी अपने पिता के बयान से असहमति जता चुके हैं।
आपको बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार की आर्थिक नीति को पूरी तरह से विफल बताया है। वहीं देश की आर्थिक नीति को लेकर चिंता जाहिर करने वाले बीजेपी के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के इस बयान के बाद केन्द्र की कार्य क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। अपनी ही पार्टी के नेता का बयान सरकार को असहज कर दिया।
देश की विकास दर 7.5 से 5 फीसदी के करीब आ गई है। जिसे अब पक्ष या विपक्ष के राजनेता भी अपना मुंह बंद नहीं कर पा रहे हैं। बस्ती से बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत मे यशवंत सिन्हा के बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
यशवंत सिन्हा के बेटे भी पिता के बयान से असहमत
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि यशवंत सिन्हा जैसे कुछ विद्वान लोग होते हैं जिनकी उम्र तो बढ़ जाती है मगर उनके बोलने की आदत नहीं जाती। यशवंत सिन्हा को बीजेपी के सांसद ने अब उम्रदराज करार दे दिया है। कहा कि उनके बयान को न तो देश की जनता गम्भीरता से ले रही है और न ही केंद्र सरकार। इतना ही नहीं खुद यशवंत सिन्हा के बेटे भी अपने पिता के बयान से असहमति जता चुके हैं।
बेरोजगारी 70 साल पुरानी समस्या है
सांसद ने देश में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि बेरोजगारी 70 साल पुरानी समस्या है और तीन साल में इसे पूरी तरह से नहीं खत्म किया जा सकता। केंद्र सरकार स्किल डेवलेपमेंट के क्षेत्र में बेहतर तरीके से काम कर रही है और करोड़ों युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जिस मकसद से स्किल डेवलेपमेंट विभाग का गठन किया था उन उम्मीदों पर वह बेहतर तरीके से खरा उतरा है।
इनपुट- बस्ती संवाददाता का रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो