बस्ती

BJP सांसद ने प्रियंका गांधी पर कर दी ऐसी टिप्पणी, कहा दिल्ली में वो जींस और टॉप पहनती हैं

इसके पहले भी बीजेपी नेता मंती व विधायक प्रियंका गांधी पर कर चुके हैं अभद्र टिप्पणी, बैरिया विधायक ने की थी शूपर्णखा से तुलना।

बस्तीFeb 09, 2019 / 05:20 pm

रफतउद्दीन फरीद

प्रियंका गांधी और हरिश दि्ववेेेेदी

बस्ती . जब से प्रियंका गांधी ने पॉलिटिक्स में इंट्री की है वह भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। भाजपा नेता कैलाश विजय वर्गीय, विनोद नारायण झा, विनय कटियार, उपेन्द्र तिवारी और विधायक सुरेन्द्र सिंह के बाद अब बीजेपी सांसद हरीश दि्ववेदी ने भी प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी कर दी है। उन्होंने कहा है प्रियंका गांधी दिल्ली में जींस और टॉप पहनती हैं, लेकिन जब क्षेत्र की जनता के सामने आती हैं तो साड़ी और हिंदू रिती रिवाज के पहनावे में रहती हैं। सांसद जी प्रियंका को लेकर किये गए सवाल पर आपे से बाहर हो गए थे।
 

उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यह जताने की कोशिश की कि भाजपा को प्रियंका के आने से कोई खतरा नहीं। उन्होंने कहा कि वैसे भी प्रियंका गांधी न तो बीजेपी के लिये और न ही उनके लिये कोई गंभीर मुद्दा है। जिस तरह राहुल गांधी देश में फेल हो चुके हैं, उसी तरह प्रियंका गांधी भी फेल साबित होंगी। सांसद की यह बद्जुबानी उन्हें महंगी भी पड़ सकती है, क्योंकि कांग्रेस इस तरह की टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कह चुकी है। हरिश दि्ववेदी ने कहा कि जिस तरह देश में गांधी परिवार के एक सदस्य के खिलाफ कार्यवाही और छापेमारी की जा रही है वह साबित करता है कि कांग्रेस हताश है और लोकसभा चुनाव में उनके पास कोई लड़ने वाला नहीं। देश में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है।
 

बलिया के बैरिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने ने राहुल गांधी को रावण और प्रियंका की तुलना शूपर्णखा से कर दी थी, जिसको लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने दूसरे थाने का मामला बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया था। इसके पहले मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह ने मायावती पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें किन्नर से भी बद्तर बताया था। इस मामले में भी बसपा नेता की तहरीर पर एससीएसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज करने से पुलिस ने इनकार कर दिया था। टिप्पणी करने वालों की इस कड़ी में अब भाजपा सांसद हरीश दि्ववेदी का नाम भी जुड़ गया है। अति उत्साह में दिया गया उनका यह बयान पार्टी के लिये कोई मुश्किल भी खड़ा कर सकता है जो नामुमकिन नहीं।
By Satish Srivastava

Hindi News / Basti / BJP सांसद ने प्रियंका गांधी पर कर दी ऐसी टिप्पणी, कहा दिल्ली में वो जींस और टॉप पहनती हैं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.