script

कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद पहली बार इतना बड़ा काफिला लेकर पहुंचे राज किशोर सिंह

locationबस्तीPublished: Apr 15, 2019 08:07:56 pm

बस्ती लोकसभा सीट से कांग्रेस ने दिया है पूर्व सपा मंत्री राजकिशोर सिंह को टिकट।

Rajkishor Singh

राजकिशोर सिंह

बस्ती. कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद रोड शो करने पहुंचे सपा छोड़कर कांग्रेस में आए राजकिशोर सिंह के काफिले में सैकड़ों गाड़ियां और लोगों की भारी भीड़ रहीं। जगह-जगह उनका स्वागत हुया। माना जा रहा है कि उनके आने से बस्ती सीट पर लोकसभा चुनाव त्रिकोणीय हो सकता है। रोड शो के दौरान राज किशोर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस 2022 की तैयारी कर रही है।
 

उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैली को देखकर हर वर्ग उत्साहित है। 2022 में यूपी में कांग्रेस की सरकार आने जा रही है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ उनके आत्मसम्मान की नहीं बल्कि जनता के आत्मसम्मान की लड़ाई है। दावा किया की बस्ती के लिये जो उन्होंने किया है वो यूपी के किसी विधायक या मंत्री ने शायद ही किया होगा। इस दौरान उनके समर्थकों ने चौकीदार चोर है के नारे भी लगाते रहे। उन्होंने कहा की जल्द ही पूर्वांचल में कांग्रेस ही कांग्रेस छा जाएगी। गठबंधन और बीजेपी के लोग इससे डरे हुए हैं, इनको अपने काम और कार्यशैली पर विश्वास नहीं। पर जनता बहुत जागरूक है और इनको उखाड़ फेंकेगी। आज पूर्वांचल में केवल कांग्रेस का ही बोलबाला है। आने वाले समय में कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतेगी। उत्तर प्रदेश में 2022 में कांग्रेस सरकार बनाएगी।
2014 के लोकसभा चुनाव में पूर्व मंत्री के भाई बृज किशोर सिंह हरीश दि्ववेदी से 32 हजार वोटों हारकर दूसरे नंबर पर थे, लेकिन इस बार खुद राजकिशोर सिंह मैदान में हैं। जाहिर है पूर्वांचल की राजनीति में उन का कद बड़ा है और इस का प्रभाव आने वाले चुनाव में पड़ेगा।
By Satish Srivastava

ट्रेंडिंग वीडियो