बस्ती

यूपी में सीएए और एनआरसी के विरोध में एक और शहर में शांतिमार्च, कांग्रेस ने की अगुवायी

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह की अगुवाई में बस्ती में निकला शांति मार्च।

बस्तीJan 21, 2020 / 05:05 pm

रफतउद्दीन फरीद

बस्ती में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन

बस्ती. नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और संभावित एनआरसी को लेकर मचे घमासान के बीच इसका विरोध करने के लिये कांग्रेसी अपने बाहुबली पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरे। बस्ती में कांग्रेस ने संविधान बचाओ शांति मार्च निकालकर इसका विरोध किया। इस मार्च में बड़ी तादाद में महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति रही।

 

 

राजकिशोर सिंह के साथ ही पूर्व विधायक अनूप पाण्डेय समेत कई नेताओं ने शांति मार्च ने हिस्सा लिया। राजकिशोर सिंह ने भाजपा पर प्रलोभन देकर सरकारें बनाने का आरोप लगाया। कहा कि इनकी सरकार न रोजगार दे पायी और न ही किसानों की आय दोगुनी कर पायी।ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे देश की उन्नति हो। इनके राज में देश के पूंजीपति देश के रुपये लेकर भाग गए। अब भाजपा सरकार सीएए और एनआरसी लाकर देश केा भ्रमित कर रहे हैं। कहा कि इसका खामियाजा केवल मुसलमान नहीं बल्कि हिंदु, सिख और इसाइ आदि सबको भुगतना पड़ेगा। वो फूट डालकर और गुमराह करके सत्ता का सुख भोगना चाहते हैं। पर आने वाले समय में कांग्रेस देश से बीजेपी को उखाड़ फेकेगी।

 

कांग्रेस जिलाध्या अंकुर वर्मा ने कहा कि काला कानून इस सरकार को वापस लेना ही होगा। देश को ज्यादा दिनों तक भ्रम में नहीं रखा जा सकता। महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसी विफलताओं को छिपाने के लिये ही ये सरकार सब कुछ कर रही है।

By Satish Srivastava

Home / Basti / यूपी में सीएए और एनआरसी के विरोध में एक और शहर में शांतिमार्च, कांग्रेस ने की अगुवायी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.