scriptकांग्रेस में टिकट पर रार, कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय महासचिव को मारने को दौड़ाया, जान बचाकर भागे | Congress National Secretary Attacked by Party Workers in Basti | Patrika News

कांग्रेस में टिकट पर रार, कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय महासचिव को मारने को दौड़ाया, जान बचाकर भागे

locationबस्तीPublished: Mar 31, 2019 09:21:19 pm

यूपी की बस्ती सीट पर गठबंधन के कैंडिडेट को लेकर कांग्रेसियों ने अपनाया बगावती तेवर।

Basti Congress

बस्ती कांग्रेस

बस्ती . कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर रार थमने का नाम नहीं ले रही। छोटी पार्टियों से गठबंधन की उन्हें दी गयी कुछ सीटों पर कांग्रेसी नाराज बताए जा रहे हैं। दावेदार इसे कांग्रेस पार्टी का गलत फैसला करार दे रहे हैं। पूर्वांचल के बस्ती में तो कांग्रेसी इसे लेकर बगावती तेवर अपनाते दिख रहे हैं। यहां बैठक करने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव सचिन नायक को तो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मारने के लिये दौड़ा लिया। किसी तरह खुद को बचाकर महासचिव वहां से भागे।
 

कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश में बसपा के पूर्व मंत्री और एनआरएचएम घोटाले के आरोपी बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी जन अधिकार पार्टी से भी गठबंधन किया है। समझौते के तहत उन्हें पांच सीटें दी गयी हैं। इसमें पूर्वांचल की बस्ती लोकसभा सीट भी जअपा के खाते में गयी। जअपा ने सीट पर पूर्व बसपा नेता चन्द्रशेखर को उम्मीदवार बना दिया, जिसके बाद यहां के कांग्रेसियों ने बगावती तेवर अपना लिये।
रविवार को बस्ती में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वांचल के प्रभारी सचिन नायक पहुंचे और उन्होंने कांग्रेसियों के साथ बैठक कर उन्हें समझाने की कोशिश की। पर इस दौरान कांग्रेसी उन पर ही पिल पड़े। कैंडिडेट बदलने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने बवाल काटा और सचिन नायक को मारने को दौड़ा लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने ‘कांग्रेस के गद्दार वापस जाओ’ के नारे भी लगाए। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के कैंडिडेट चन्द्रशेखर और कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे जिन्हें प्रत्याशी बनाया गया है।
By Satish Srivastava

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो