बस्ती

पांच गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों का गांजा बरामद

हरैया थाने की पुलिस को मिली कामयाबी

बस्तीMar 19, 2018 / 10:29 pm

अभिषेक श्रीवास्तव

लाखों के गांजा संग पांच तस्कर गिरफ्तार

बस्ती. अपराधियों एवं तस्करों के खिलाफ सघन अभियान के तहत हरैया पुलिस को बडी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 62 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए रवि, दुर्गेश, विनोद, धम्मन एवं प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि सरगना फरार होने सफल रहा।
थानाध्यक्ष हरैया कपिल मुनि सिंह ने बताया कि मुखबिर से कुछ लोगों के गांजा की आपूर्ति करने आने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेरेबंदी कर दी। उन्होंने कहा कि यह सभी फैजाबाद से बोलेरो द्वारा राम सहाय नामक व्यक्ति को गांजे की आपूर्ति करने जा रहे थे कि इसी दौरान हरैया थाना क्षेत्र के बभनान रोड स्थित आरकेवीएस स्कूल के पास से पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को देख सरगना राम सहाय मौके से भाग निकलने में सफल रहा। बरामद गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य छह लाख 25 हजार रुपये बताया जा रहा है।

धड़ल्ले से हो रही थी तस्करी

जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी आए दिन धड़ल्ले से हो रही थी, जिसे लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। लोग इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। लोग आरोप लगाते रहे हैं कि ऐसा पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है। जिसके कारण नशाखोरी में इजाफा हो रहा है।

एएसपी ने थप-थपाई पीठ

एएसपी ने हरैया पुलिस की पीठ थप-थपाई है। उन्होंने गिरफ्तार करने वाले दल को बधाई दी है। उन्होंने तस्करी के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने का संकल्प व्यक्त किया।
 

By: सतीश श्रीवास्तव
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.