scriptदिन भर खौफ के साये में रहे लोग, शाम को लखनऊ से पहुंची टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद किया | Forest department team captures leopard in cage at basti | Patrika News

दिन भर खौफ के साये में रहे लोग, शाम को लखनऊ से पहुंची टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद किया

locationबस्तीPublished: May 13, 2018 08:17:59 am

Submitted by:

Ashish Shukla

टीम ने ट्रैंकुलाइजर गन से उसे बेहोश कर पिजरे में कैद किया

up news

दिन भर खौफ के साये में रहे लोग, शाम को लखनऊ से पहुंची टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद किया

बस्ती. जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के फरदापुर गांव में दो लोगों को घायल करने के बाद एक घल मे घुसे तेंदुए को लखनऊ से पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ पाने में कामयाबी हासिल की। टीम ने ट्रैंकुलाइजर गन से उसे बेहोश कर पिजरे में कैद किया। तब जाक गांव के लोगों में खौफ कम हो सका। तेंदुए की दहशत से परेशान होकर लोग अपने छतों पर शनिवार की दिन भर बैठे रहे की कहीं तेंदुए उनपर हमला न कर दे।
बतादें कि फरदापुर गांव में शनिवार की शाम झाड़ी में तेंदुए को देखते ही लोग शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंचे दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला बोलकर घायल कर दिया और पास के ही एक घर में जाकर छिप गया। पूरे दिन भर इसे पकड़ने की कसरत की जाती रही लेकिन हमलावर हुए तेंदुए को देर शाम तक पकड़ने में कामयाबी हासिल न की जा सकती। इधर बन विभाग की टीम ने सूचना के बाद से ही लखनऊ से एक टीम को बस्ती बुला लिया था। लखनऊ की टीम ने तेंदुए को गिरफ्तार कर लोगों की सुरक्षा की।
खौफ के साये में दिन भर रहे लोग
फरदापुर गांव में सुबह आशीष तिवारी के घर के सामने झाड़ियों में एक तेंदुए को देख घर के लोगों के होश उड़ गए। वह शोर मचाकर गांव के लोगों को बुलाने लगे। इसी बीच गांव के घनश्याम व रामबदन जैसे ही वहां पहुंचे शोर सुनकर गुस्साए तेंदुएं ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में घायल दोनों लोगों को सीएचसी हर्रैया में भर्ती किया गया। इधर गांव में तेंदुआ आने और दो लोगों पर हमला कर घायल करने की खबर फैलते ही लोग दहशत मेंआ गए। घरों के दरवाजे बंद हो गए। छत और खिड़की से लोग अपने आसपास नजर गड़ाए खड़े रहे। तमाम लोग डंडा और ईंट लेकर छत पर बैठ गए। बच्चों को अंदर कमरों में बुला लिया। दिन भर इस डर के साये में लोगो जीते रहे। किसी तरह से शाम को तेंदुए को गिरफ्त में आने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।

ट्रेंडिंग वीडियो