बस्ती

यूपी के बस्ती में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, ताबड़तोड़ की फायरिंग

यूपी के बस्ती में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी…

बस्तीDec 15, 2017 / 12:54 pm

ज्योति मिनी

यूपी के बस्ती में बदमाशों मे युवक को मारी गोली,

बस्ती. यूपी के बस्ती में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। सोनहा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर मिट्टी गिराकर वापस लौट रहे ट्रैक्टर चालक देवनाथ 30 को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरौली मिश्र गांव के पास गोली मार दी। ट्रैक्टर चालक के बांए कंधे में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के आमा भुजैनी गांव निवासी देवनाथ पुत्र रामचंदर अपने एक अन्य साथी के साथ दो ट्रैक्टर-ट्रालियों से देर रात 8 बजे मिट्टी गिराने भट्ठे पर गया था। लौटते समय दोनों के ट्रैक्टर-ट्राली आगे पीछे चल रहे थे।
 

जैसे ही उनकी गाड़ी भरौली मिश्र गांव के पास पहुंची वहां मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आगे चल रहे चालक धोबहा गांव निवासी मुन्ना ने गाड़ी नहीं रोकी। जबकि देवनाथ ने उनके इशारे पर ट्रैक्टर रोक दिया। इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए।
 

गोली की आवाज सुनते ही आगे चल रहे मुन्ना ने अपनी गाड़ी रोकी और दौड़ कर देवनाथ के पास पहुंचा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घटना की सूचना वाल्टरगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ संजय शुक्ल ने घायल को तत्काल पीएचसी सल्टौआ पहुंचवाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में हालत नाजुक देख जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
 

 

यह भी पढ़ें-

बस्ती के मुहल्लों में जमीन पर लटक रही मौत

योगी सरकार ने बिजली के दरो मे बढ़ोत्तरी हो कर दी। मगर जमीन पर बिजली विभाग की सुविधायें देने में वह पुरी तरह से फेल है। शहर के कई मुहल्ले में लोगों के घर बिजली बांस बल्ली के सहारे रौशन हो रहे हैं। विभाग थोर के भाव मे कनेक्शन दे दिये। मगर बिजली के पोल के व्यवस्था उपभोक्ताओ के भरोसे छोड़ दिया। हालत यह है कि लोगों ने बांस बल्ली के सहारे केबिल घरों तक खींच लिया है।
input- सतीश श्रीवास्तव

 

 

 

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.