script

करणी सेना ने अखिलेश यादव से की ये मांग, सपा के इस नेता का फूंका पुतला

locationबस्तीPublished: Jan 12, 2019 04:07:51 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व करणी सेना ने सुनील साजन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया

Karni sena

Karni sena

बस्ती. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन द्वारा क्षत्रियों को अंग्रेजों का गुलाम बताए जाने पर क्षत्रिय समाज नाराज है, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व करणी सेना ने सुनील साजन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सुनील साजन को पार्टी से निकालने की मांग की है जा रही है।

जिले के रोडवेज तिराहे पर करणी सेना व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोगों के द्वारा सड़क पर उतर कर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात चौराहे पर सुनील सिंह साजन प्रतितात्मक पुतला दहन किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने सुनील सिंह यादव के बयान की निंदा की और कहा जो खुद के बल पर एक चुनाव नहीं जीत सकता वह क्या क्षत्रियों की बात करेगा। जो खुद किसी की रहनुमाई में एमएलसी बना हो वो क्या जाने क्षत्रीय समाज के बारे में वहीं करणी सेना के मॉडल अध्यक्ष मनीष सिंह मोनू ने सुनील सिंह साजन के द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। साथ ही यह भी मांग की कि सुनील यादव पहले अपने नाम के आगे से सिंह का टाइटिल हटाए। क्षत्रीय समाज के बारे में इस तरह का बयान देने वालों को आने वालों 2019 में क्षत्रिय समाज क्या है और क्या कर सकता है ये क्षत्रीय समाज बताने का काम करेगा।
BY- Satish Srivastava

ट्रेंडिंग वीडियो