scriptकरंट से मारने का प्रयास | attempt to murder by electric shock | Patrika News

करंट से मारने का प्रयास

locationबस्तीPublished: Feb 18, 2016 01:36:00 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

अकेली किशोरी को देख घर में घुस कर छेड़छाड़ करने
तथा शोर मचाने पर किशोरी को बिजली करंट से जान से मारने के प्रयास में एक
युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव 2 एसटीआर में घर में अकेली किशोरी को देख कर बुरी नीयत से घर में घुस कर छेड़छाड़ करने तथा शोर मचाने ंपर किशोरी को बिजली करंट से जान से मारने के प्रयास में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि किशोरी के पिता ने लिखित शिकायत दी है। जिसमें बताया गया है कि उसका परिवार खेत में कृषि कार्य करने गया था। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। तभी आरोपित युव घर में घुस गया। युवक ने बुरी नीयत से किशोरी का हाथ पकड़ा तो शोर मचाया। इस पर आरोपी ने बिजली के तार हाथ में लेकर करंट लगा कर मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर अन्य पड़ोसी पहुंचे तो वह फरार हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो