19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में कूड़े में मिली महात्मा गांधी की प्रतिमा, नाराज कांग्रेसियों ने दिया धरना

बस्ती में उस समय राजनीति गर्म हो गई जब महात्मा गांधी की प्रतिमा बिल्डिंग के मलबे में दबी मिली। जैसे ही यह खबर कांग्रेसियों को मिली वे भाजपा नेताओं पर इसका इल्ज़ाम लगाते हुए धरना देने लगे।

less than 1 minute read
Google source verification

बस्ती

image

anoop shukla

Dec 24, 2024

बस्ती जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मलबे से महात्मा गांधी की प्रतिमा मिली है। यह प्रतिमा जिला पंचायत की पुरानी बिल्डिंग को गिराने के बाद मलबे में पाई गई थी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने जानबूझकर प्रतिमा मलबे में फेंकवाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और प्रतिमा को बाहर निकाला इस घटना से नाराज कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धरना दिया।

यह भी पढ़ें: लड़की के बर्थडे में गए किशोर के साथ हैवानियत, सदमे में किया सुसाइड…थानेदार सस्पेंड

जिला पंचायत की पुरानी बिल्डिंग के मलबे में मिली महात्मा गांधी की प्रतिमा

कांग्रेस नेता गिरजेश पाल ने बताया कि जिला पंचायत की पुरानी बिल्डिंग को गिराकर नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। सेंट्रल हॉल में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को बिना उचित सम्मान के मलबे में डाल दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। धरना स्थल पर पहुंचे अपर मुख्य अधिकारी विजय प्रकाश वर्मा ने घटना पर खेद व्यक्त किया और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल इसके बाद भाजपा और कांग्रेसी नेताओं में बयानबाजी शुरू हो गई है।