scriptअखिलेश यादव के सम्पर्क में हैं योगी सरकार के कई विधायक!, दिग्गज सपा नेता ने सवाल का दिया ये जवाब | Many Yogi Adityanath MLA in Tuch with Akhilesh Yadav | Patrika News
बस्ती

अखिलेश यादव के सम्पर्क में हैं योगी सरकार के कई विधायक!, दिग्गज सपा नेता ने सवाल का दिया ये जवाब

सपा नेता सुनील सिंह साजन ने दिये संकेत योगी सरकार के कई परेशान विधायक हैं अखिलेश यादव के सम्पर्क में।

बस्तीJan 21, 2018 / 07:50 pm

रफतउद्दीन फरीद

Sunil Singh Sajan and Akhilesh Yadav

सुनील सिंह साजन और अखिलेश यादव

बस्ती. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बेहद करीबी कहे जाने वाले सपा नेता सुनील सिंह यादव साजन ने योगी सरकार पर विकास में फेल रहने और सूबे में बढ़ आपराधिक घटनाओं और महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर निशाना साधा। बस्ती में वह मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने उनसे सवाल किया गया कि चर्चाएं हैं कि योगी सरकार के कई विधायक अखिलेश यादव के सम्पर्क में हैं। इस पर उन्होंने इस सरकार के परेशान विधायक जैसे शब्द का प्रयोग किया।

साजन ने कहा कि यूपी मे रेप की घटनाएं बढ़ी हैं। आलम ये है कि मुख्यमंत्री से मिलने जाने वाली बहन-बेटियों को भी अपनी सुरक्षा की चिंता रहती है। कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बेहद खराब है। इसे ठीक करने के बजाय सरकार केवल गाल बजाने का काम कर रही है। कहा कि हमारी सरकार इससे कहीं बेहतर काम करके दिखा चुकी है। उन्होंने योगी सरकार पर युवाओं और किसानों को ठगने का आरोप लगाया। कहा कि इस गवर्नमेंट में किसान बदहाल हैं। एक तरफ आलू के किसानों को उनकी फसल का दाम नहीं मिल पा रहा है तो दूसरी ओर छुट्टा पशु किसानों की फसल को खेत में ही बर्बाद कर रहे हैं। कहा कि योगी सरकार में पुलिस बेलगाम हो चुकी है।
 

दावा किया कि शराब पीकर इनकाउंटर किया जा रहा है, जो बेहद शर्मनाक है। ढोंगी बाबाओं को लेकर कहा कि साधु-सन्तों के आश्रम पर छापे पड़े तो वहां राम-रहीम जैसे ढोंगी पकड़े गए। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार के विधायकों के अखिलेश यादव के सम्पर्क में होने के सवाल पर कहा कि योगी सरकार के जो विधायक परेशान होंगे वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के संपर्क मे जरूर होंगे। सपा आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी मे जुट गई है। इसीके लिये उन्हे पूर्वांचल का दौरा करने की जिम्मेदारी मिली है। इसका मकसद सपा कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरना है।
by Satish Srivastava
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो