scriptमहिला को बच्चा चोर कहकर तीमारदारों ने जिला अस्पताल में बेरहमी से पीटा | mind upsate woman bruattly beaten by peoples in hospital | Patrika News

महिला को बच्चा चोर कहकर तीमारदारों ने जिला अस्पताल में बेरहमी से पीटा

locationबस्तीPublished: Sep 14, 2019 08:45:50 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

लिस ने बताया कि महिला चार दिन से अपने घर से गायब थी

woman beaten in basti

लिस ने बताया कि महिला चार दिन से अपने घर से गायब थी

बस्ती. बच्चा चोरी को लेकर पुलिस लगातार अफवाह रोकने की कोशिश कर रही है। कई लोगों को अफवाह फैलाने के कारण गिरफ्तार भी किया गया है । बावजूद बच्चा चोरी की अफवाह और बेगुनाहों को पिटने के मामले कम नहीं हो रहे हैं।
सदर कोतवाली इलाके के जिला अस्पता में शुक्रवार को फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया जब मानसिक रूप से बीमार एक महिला को लोगों ने बच्चा चोर समझकर बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने बताया कि महिला चार दिन से अपने घर से गायब थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चकदहा गांव की रहने वाली महिला मालती देवी पिछले चार दिनों से घर से लापता थी। मालती कती मानसिक हालत ठीक नहीं है। शुक्रवार को वो जिला अस्पताल में आ पहुंची। मरीजों के तीमादारों ने महिला को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चा चोर की अफवाह के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, बिना जांच पड़ताल के ही लोगों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गई। बाद में महिला के घर वालों को बुलाकर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो