scriptUP Crime: बस्ती मेंं नाबालिग से गैंगरेप, मौत के बाद भी नहीं रुके दरिंदे, खून ज्यादा बहने से हुई किशोरी की मौत | minor girl gangrape in Basti even after fainting miscreants | Patrika News

UP Crime: बस्ती मेंं नाबालिग से गैंगरेप, मौत के बाद भी नहीं रुके दरिंदे, खून ज्यादा बहने से हुई किशोरी की मौत

locationबस्तीPublished: Jun 07, 2023 03:12:46 pm

Submitted by:

Priyanka Dagar

UP Crime: यूपी के बस्ती जिले में एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने हैवानियत की है। ये हैवानियत फिर भी नहीं रुकी। लड़की के बेहोश होने के बाद भी वह नहीं रुके। इस दौरान खून ज्यादा बहने से लड़की की मौत हो गई।

imagee.jpg

UP Crime

UP Crime: यूपी के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस तरह से उसे घर के अंदर खींचकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, उसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कहा जा रहा है कि दरिंदों ने उसके साथ तब तक हैवानियत की, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद घसीटते हुए घर के अंदर से 50 मीटर दूर सड़क तक ले गए। घर की सीढि़यों और रास्ते भर गिरे खून के छींटे दरिंदगी को तस्दीक कर रहे हैं। पुलिस को घर के अंदर खून से सने गद्दे और चादर भी मिली है।
परिवार, गांव और क्षेत्र के लोग दरिंदगी के आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा पुलिस पर इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि उन्हें अभी स्पष्ट तौर पर जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर किशोरी के साथ हुआ क्या था? जबकि पुलिस रात में ही 2 आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
तीनों ने नाबालिग के साथ किया रेप
पुलिस के मुताबिक मोनू साहनी नाम के युवक ने लड़की को बहला फुसला कर मिलने बुलाया था। जब लड़की मोनू के पास पहुंची तो दो अन्य दरिंदे उसे घर के अंदर ले गए और बारी-बारी से नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी के दौरान लड़की की मौत हो गई, अब तक दो आरोपी मोनू साहनी और राजन साहनी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। तीसरा आरोपी कुंदन सिंह अब भी फरार है।
बता दें पीड़िता बीती शाम को 4 से 5 बजे के बीच घर से सब्जी खरीदने बाजार गई थी। देर शाम को जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची नहीं मिली, तो परिवार परेशान हो गया। उसी दौरान मोनू साहनी ने लड़की के गांव के सुधीर के पास फोन कर बताया कि उसके गांव की लड़की अंजनी सिंह के मकान के पीछे पड़ी है।
एसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि अभियुक्त मोनू साहनी और राजन को अरेस्ट किया गया है। पूछताछ के दौरान उस ने बताया कि वो लड़की को 8 महीने से जानता था। उसने लड़की को बुलाया था। इंटरकोर्स के दौरान नाबालिग लड़की को ब्लीडिग शुरू हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो