scriptप्रभु श्रीराम की आज्ञा से यहाँ आया हूँ, UP में सड़कों के ज़रिए होगा विकास- नितिन गडकरी | nitin gadkari on basti via ayodhya commented on Express way in UP | Patrika News

प्रभु श्रीराम की आज्ञा से यहाँ आया हूँ, UP में सड़कों के ज़रिए होगा विकास- नितिन गडकरी

locationबस्तीPublished: Jan 06, 2022 07:01:05 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने एक दिवसीय दौरे पर बस्ती जिले में थे। इस दौरान उन्होने सड़कों के ज़रिए यूपी को प्रगति पर ले जाने की बात कही।

nitin_gadkari.jpeg
बस्ती. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बस्ती जिले के मखौड़ा धाम पहुंचे, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास किया, इस के अलावा 1622 करोड़ की लागत से बनने वाले 3 राष्ट्रीय राजमार्ग का भी उन्होंने उद्घाटन व शिलान्यास किया। आपको बताते चलें कि देश भर में एक्सप्रेस वे के मामले में यूपी पंचवे नंबर है। यहाँ अब तक 4 एक्सप्रेस वे बन चुके हैं। जबकि पंचवा एक्सप्रेस वे नॉर्थ ईस्ट से पंजाब को जोड़ने वाला भी यहीं बनने जा रहा है।
प्रभु श्रीराम चन्द्र के आशीर्वाद से यहाँ आया हूँ

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रभु राम चन्द्र के आशीर्वाद से मैं यहां आया हूँ, आज 5 हजार करोड़ की लागत से बन रहे राम वनगमन मार्ग 258 किलोमीटर बना रहे हैं, ये मार्ग अयोध्या से चित्रकूट तक जाएगा, यह मार्ग आगे चल कर जहां पर भगवान राम ने रामसेतु बनाया था रामेश्वरम तक जाएगा, इस काम का श्रेय सिर्फ जनता को है, गडकरी ने कहा कि आप ने अगर हमें न जिताया होता।
उन्होने कहा कि मोदी जी प्रधानमंत्री न बनते, मैं मंत्री न बनता मेरी कलम में ताकत न होती, तो काम कहाँ होता, भाइयों- बहनों मैं आप को विश्वास दिलाना चाहता हूँ,अभी हम लोगों ने उत्तर प्रदेश में 3.5 लाख करोड़ की सड़क बनाई है,ये अभी ट्रेलर है असली पिक्चर अभी बाकी है, आप एक बार फिर डबल इंजन सरकार बना दो मैं उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 5 लाख करोड़ दूंगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने एक दिवसीय दौरे पर बस्ती जिले में थे। इस दौरान उन्होने सड़कों के ज़रिए यूपी को प्रगति पर ले जाने की बात कही। इस दौरान उन्होने पीएम मोदी को सर्व श्रेष्ठ राम भक्त भी बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो