scriptशिवपाल के करीबी रहे दिग्गज सपा नेता पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने 50 हजार समर्थकों की बुलाई सभा | Raj Kishore Singh Call Samajwadi Party karyarkarta Sammelan | Patrika News

शिवपाल के करीबी रहे दिग्गज सपा नेता पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने 50 हजार समर्थकों की बुलाई सभा

locationबस्तीPublished: Oct 07, 2018 12:37:09 pm

अखिलेश सरकार में काफी रुतबा रहा है राजकिशोर सिंह का।

Shivpal Singh Yadav and Raj Kishor Singh

शिवपाल सिंह यादव और राज किशोर सिंह

बस्ती . यूपी की सियासत में बीजेपी भले ही सूबे में सत्ता पर काबिज हो पर सियासी गलियारों में अब भी चर्चा का विषय समाजवादी कुनबा ही है। कुनबे में दो फाड़ होने के बाद अब समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के पास है तो शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन कर लिया है। इस गठन के बाद शिवपाल लगातार समाजवादी पार्टी में अपने करीबी रहे नेताओं को तोड़ने में जुटे हैं।
सपा से कई नेता तोड़कर उन्होंने अपने पदाधिकारी बना दिये हैं। अब भी ऐसे कई नेता समाजवादी पार्टी में हैं जो शिवपाल के करीबी रहे हैं और सियासी पंडित उनकी एक्टिविटी पर नजर गड़ाए हुए हैं कि वो कहीं मोर्चा ज्वाइन तो नहीं कर रहे हैं। ऐसे ही एक नेता हैं बस्ती के हरैया से विधायक और पूर्व मंत्री रहे राज किशोर सिंह। राज किशोर सिंह फिलहाल तो सपा में ही हैं पर उनको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। राज किशोर सिंह रविवार को हरैया में अपने 50 हजार समर्थकों कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी सभा करने जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के बाद यह राज किशोर सिंह की पहली सभा है। यह सभा यूं तो समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन है पर इसमें उनमें राजकिशोर सिंह के समर्थक सबसे ज्यादा बताए जा रहे हैं। इसके जरिये वह एक तीर से कई निशाना साधेंगे।पहला तो समाजवादी पार्टी को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे और दूसरा शिवपाल को भी दिखाएंगे कि उनके साथ कितने लोग हैं। तीसरा योगी सरकार को ताकत का एहसास कराना। हालांकि अभी तक राज किशोर या उनसे जुड़े किसी ने भी इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है कि वह कहीं जा रहे हैं। पर यह बात किसी से छिपी नहीं कि राज किशोर सिंह का मुलायम सिंह यादव के साथ ही शिवपाल सिंह यादव के साथ कितना गहरा संबंध रहा है।
By Satish Srivastava

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो