यूपी के बस्ती जिले के मखोड़ा धाम में इन दिनों खूब जोर शोर से काम चल रहा है। वो इसलिये क्योंकि यहां भगवान राम का उद्धव मंदिर बनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के हरैया विधानसभा विधायक अजय सिंह की कोशिश से मखोड़ा धाम में मंदिर निर्माण का काम शुरू हो चुका है। भूमि पूजन से लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। पुराणों में ऐसी मान्यता है कि भगवान राम के जन्म के लिये अयोध्या के राजा दशरथ ने बस्ती जिले के मखोड़ा धाम में पुत्रेष्टि यज्ञ किया, जिसके बाद भगवान राम का जन्म हुआ। अब उसी जगह भगवान राम का उद्धव मंदिर निर्मित हो रहा है। विधायक का कहना है कि भगवान राम का भव्य मंदिर उस स्थान पर बन रहा है कि जहां से उनका उद्भव हुआ है। इसके बाद अयोध्या में भी राम मंदिर निर्माण का मार्ग खुलेगा।
By Satish Srivastava