500 रुपए वाले दिहाड़ी मजदूर के खाते में 221 करोड़ का ट्रांजेक्शन, इनकम टैक्स विभाग ने भेजा नोटिस तो उड़ गए होश
बस्तीPublished: Oct 17, 2023 08:14:28 pm
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया गांव के शिव प्रसाद निषाद के खाते से अरबों का लेन- देन हुआ। इसका उन्हें पता भी नहीं था, लेकिन जैसे ही घर पर इनकम टैक्स का नोटिस पहुंचा तो परिवार वालों के होश उड़ गए।


बस्ती के शिव प्रसाद निषाद के खाते में 221 करोड़ रुपए का लेन- देन हुआ है।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते में 221 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है। इस बात की जानकारी जैसे ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को हुई तो घर पर नोटिस भेज दिया। जब घर वालों ने आयकर विभाग की चिट्ठी को पड़ोसी से पढ़ाया तो पैरों तले जमीन खिसक गई।