scriptसरयू नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत | two freinds die in sarayu river after drowned | Patrika News

सरयू नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत

locationबस्तीPublished: May 20, 2019 06:35:21 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया

up news

सरयू नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत

बस्ती. जिले के चांदपुर गांव के पास सरयू नदी में नहाने गये दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। मौत के बाद इलाके में कोहराम मच गया। गोताखोरों की मदद से दोनों शवों बाहर निकाला गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बीच नदी के गहरे पानी में समां जाने से दोनों ने दम तोड़ दिया। बतादें कि धरमूपुर गांव के रहने वाले अक्षय राजभर (18) पुत्र विजय और अर्जुन(19) पुत्र शिवकुमार बहुत अच्छे दोस्त थे। कहीं आने जाने और साथ रहने के लिए इनकी खासा चर्चा होती थी।
सोमवार की सुबह तकरीबन 11 दोनों घर से निकल गये और चांदपुर तटबंध पर सरयू नदी में जाकर नहाने लगे। पास के लोगों ने बताया कि दोनों नदी के किनारे ही नहा रहे थे। इसी समय दोस्त अक्षय गहरे पानी की तऱफ बढ़ा और डूबने लगा। अक्षय को डूबता देख अर्जुन उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया। अर्जुन इलाके का अच्छा तैराक भी माना जाता था। लेकिन अक्षय को बचाने के चक्कर में वो भी पानी में समां गया। पास के लोगों ने इन्हे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई लेकिन पता नहीं चल सका।
काफी देर के बाद गोताखोर बुलाये गय। तटबंध के कारण पानी का बहाव इतना अधिक था की पता लगा पाना मुश्किल हो रहा था। आखिरकार दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला जा सका। शिनाख्त के बाद परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस को भी खबर दे दी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धरमूपुर गांव में कोहराम की स्थिति है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो