scriptसुभासपा के लोगों को बस्तियों में नहीं घुसने देगा राजभर समाज, बोले मंत्री अनिल राजभर | UP Minister Anil Rajbhar targets om prakash rajbhar | Patrika News

सुभासपा के लोगों को बस्तियों में नहीं घुसने देगा राजभर समाज, बोले मंत्री अनिल राजभर

locationबस्तीPublished: Feb 11, 2021 06:24:01 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती है, इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है

rajbhar.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बस्ती. योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला। सुभासपा के पीले झंडे पर राजभर ने कहा कि रंग किसी की रजिस्ट्री नहीं है। हर रंग हर भारतीय का है। आने वाले समय में राजभर समाज उनको सबक सिखाएगा। ऐसे लोग राजभर समाज की बस्तियों में भी नहीं घुस पाएंगे। कहा कि महाराजा सुहेलदेव का नाम जोड़कर पार्टी बनाने वाले ओवैसी जैसे देश के खिलाफ बोलने वाले लोगों से समझौता कर रहे हैं। ऐसे लोगों को राजभर समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली बहराइच जिले में महाराजा सुहेलदेव के स्मारक की आधारशिला रखेंगे, साथ ही उन से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए संग्रहालय की भी सौगात देंगे। साथ ही सुहेलदेव से जुड़ी स्मृतियों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो