scriptशादी का झांसा देकर तीन साल तक महिला से करता रहा रेप | young man rape with widow woman from three year promise of marriage | Patrika News

शादी का झांसा देकर तीन साल तक महिला से करता रहा रेप

locationबस्तीPublished: Aug 23, 2019 04:10:45 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

पति के मौत के बाद मायके में रहती थी महिला

बलात्कार जैसी वारदात को कैसे अंजाम दे सकता है

बलात्कार जैसी वारदात को कैसे अंजाम दे सकता है

बस्ती. यूपी के बस्ती स्थित सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में पति की मौत के बाद ससुराल आई महिला को शादी का झांसा देकर गांव का ही एक युवक तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला ने शादी करने का दबाव बनाया तब युवक ने साफ मना कर दिया। बेबस महिला सोनहा थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी संजय नाथ मिश्र ने बताया कि आरोपी विशाल अग्रहरि के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

दरअसल, 23 वर्षीय पीड़ित महिला अपनी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी को लगभग पांच साल बीत चुके हैं। उसकी सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। करीब दो साल बाद पति का निधन हो गया और वह सोनहा थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके में दोनों बेटियों के साथ रहने लगी। यहां रहने के दौरान गांव के विशाल अग्रहरि से उसकी जान-पहचान बढ़ी।

उसने शादी करने का झांसा दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन बीतने के बाद जब पीड़िता ने युवक से शादी की बात की तब वह बहाना कर डाल जाता। करीब तीन साल बीत गए और फिर महिला उसके घर शादी करने की बात को लेकर जा पहुंची। तब उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। सोनहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो