scriptदिखना चाहते हैं 10 साल तक यंग तो अपनाएं ये 10 टिप्स | 10 beauty home tips for young and healthy skin | Patrika News

दिखना चाहते हैं 10 साल तक यंग तो अपनाएं ये 10 टिप्स

Published: Oct 23, 2016 01:44:00 pm

स्किन को झुर्रियों और दाग धब्बों से दूर रखने के लिए आप कुछ होम टिप्स यूज कर सकते हैं

beauty

beauty

नई दिल्ली। यंग दिखना हर किसी की चाहत होती है। हर लड़की चाहती है कि उसकी त्वचा उसकी उम्र से ज्यादा यंग दिखे। स्किन को झुर्रियों और दाग धब्बों से दूर रखने के लिए आप कुछ होम टिप्स यूज कर सकते हैं। यहां पढ़ें ऐसी ही 10 किचन टिप्स –

गाजर और शहद

दो गाजर पीसकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है। पिंपल्स और एक्ने से छुटकारा मिलता है। रंग साफ होता है।

दही और आलू

एक चम्मच उबले हुए मैश किए हुए आलू में 1 चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह पैक नेचुरल ब्लीच के रूप में रंग साफ करता है और स्किन मॉइश्चराइज भी करेगा।

ओटमील और दूध

1/2 चम्मच ओटमील में 4 चम्मच दूध और थोड़ा पानी मिलाकर रखें। कुछ देर बाद चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन मॉइश्चराज होती है। एक्ने और पिंपल्स से बचाव होता है। रंग साफ होता है।

टमाटर

एक टमाटर को पीसकर चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे एक्ने और पिंपल्स से बचाव होता है और स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल और डेड सैल्स निकल जाते हैं।

चावल, दूध और शहद

4 चम्मच उबले हुए चावल, एक चम्मच दूध और एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें। इससे स्किन यंग और सॉफ्ट हो जाती है। दाग धब्बे भी मिट जाते हैं।

केले और शहद

एक केला, 1/4 चम्मच दही, 2 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे स्किन मॉइश्चराइज हो जाती है। फेस पर ग्लो और यंग लुक आता है।

दही

दो चम्मच ताजा दही चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन रिवाइटलाइज होती है। रंग साफ होता है और यंग लुक आता है।

मसूर दाल और दूध

पांच चम्मच भीगी हुई मसूर दाल के पेस्ट में पांच चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। इससे टैनिंग दूर होती है। स्किन टाइट होती है। झाइयां मिटती हैं।

बादाम, नींबू और शहद

एक चम्मच बादाम के पेस्ट में नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन का टेक्सचर सुधरता है, रंग साफ होता है और दाग-धब्बे मिट जाते हैं।

बेसन और अंडा

एक चम्मच बेसर में अंडे की सफेदी और कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाकर फेस पर लगाएं। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग साफ होत है, स्किन मॉइस्चुराइज होती है और अनचाहे बाल भी निकल जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो