नई दिल्ली। फ्रिज़ीनेस से लड़ने से लेकर बालों को मजबूत बनाने तक, एलोवेरा जेल आपके बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ये पोषक तत्वों, विटामिन और अमीनो एसिड में समृद्ध है जो आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। एलोवेरा का नियमित इस्तेमाल न केवल आपके बालों को मजबूत बनाता है बल्कि ये इन्हें मुलायम और अधिक चमकदार भी बनाता है। आप कई अन्य सामग्री के साथ मिलाकर एलोवेरा हेयर मास्क बना सकते हैं।