scriptदेसी नुस्खों से दूर होगी घमौरियां | Patrika News
सौंदर्य

देसी नुस्खों से दूर होगी घमौरियां

5 Photos
6 years ago
1/5

गर्मी के मौसम में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। ऐेसे में स्किन बर्न और घमौरियों के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं। गर्दन, पेट और पीठ में घमौरियां अधिक होती हैं। इन हिस्सों को नमी और धूप से बचाना बेहद जरूरी है। घरेलू नुस्खों से इसका इलाज किया जा सकता है। जानते हैं इनके बारे मेें...

2/5

मुल्तानी मिट्टी - मुल्तानी मिट्टी घमौरियों के लिए बेहद मुफीद मानी जाती है। यह स्किन को ठंडा रखती है साथ ही मुहांसों (एक्ने) की समस्या से भी बचाती है। गर्मियों में इन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए पांच चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर दिन में एक बार जरूर लगाएंं।

3/5

नीम - घमौरियों से बचने के लिए नीम काफी कारगर है। यह इस समस्या को दूर करने के साथ स्किन में होने वाले संक्रमण को दूर करती है। ऐसी मौसमी बीमारी से बचने के लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाएं।

4/5

खीरा - यह शरीर को बाहरी और अंदरूनी दोनों तरह से फायदा पहुंचाता है। साथ ही शरीर को ठंडा रखता है। घमौरियों से बचने के लिए एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़ दें। अब इसमें खीरे काटकर कुछ देर के लिए छोड़ दें फिर खीरे के टुकड़ों को प्रभावित स्थान पर लगाएं।

5/5

दो बार स्नान - अगर संभव हो तो सुबह और शाम दो समय स्नान कर लिया जाए तो भी गर्मियों की घमौरियों में राहत मिल सकती है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.