स्किन से संबंधिक कुछ रोग ऐसे होते हैं जो रोग पसीने के कारण होते हैं। जैसे जांघ और बगल आदि में पसीना जमा होने के कारण गंदगी और फंगस (फफूंद) पनपने लगते हैं। शुरुआत में वहां कालापन, लालपन, फुंसियां या फिर चकत्ते हो जाते हैं। इसके बाद खुजली, एलर्जी जलन की समस्या होने लगती हैं। पसीने से घमोरियां या फोड़े-फुंसी भी हो सकते हैं। पसीने वाली जगह को सूखा रखें और वहां बार-बार पाउडर आदि लगाते रहें।