
ghee
ड्राई स्किन: इस समस्या से राहत पाने के लिए घी की कुछ बूंदों से स्किन पर कुछ मिनटों तक मालिश करें। इससे स्किन सॉफ्ट और कोमल बनेगी।
झुर्रियां: घी में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन की झुर्रियों को दूर करता है।
डार्क सर्कल्स: आखों के नीचे घी की 1-2 बूंदें लेकर मसाज करें। इससे डार्क सर्कल कम होंगे
होंठ: घी लिप बाम की तरह काम करता है। इससे होंठ सॉफ्ट रहते हैं।
मॉइश्चराइजर की जगह घी: नहाने के बाद मॉइश्चराइजर की जगह घी से मालिश कर सकते हैं। इससे स्किन मुलायम होगी।
रूसी में लाभ: यदि बालों में रूसी हो गई है तो बालों की जड़ों में घी और बादाम के तेल की मसाज करने से जल्द ही रूसी से छुटकारा मिल जाएगा। इससे सिर की त्वचा में रूखापन भी नहीं आता है। यदि बाल पोषण की कमी से ये दोमुंहे हो रहे हैं तो घी की मसाज फायदेमंद हो सकती है। ये बालों को मुलायम बनाकर उनके उलझने की समस्या से भी मुक्त कर देगी।
Published on:
11 Apr 2019 10:51 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
