scriptइन होममैड फेस पैक्स से मिलेगा गोरा निखार और पिंपल्स से राहत | Homemade face packs for glowing skin and pimple free face | Patrika News

इन होममैड फेस पैक्स से मिलेगा गोरा निखार और पिंपल्स से राहत

Published: Aug 31, 2015 02:35:00 pm

धूप और प्रदूषण का असर फेस पर दिखने लगता है, महंगी
क्रीम की बजाए आप घरेलू फेस पैक्स से इनसे छुटकारा पा सकती हैं

Fuller earth

Fuller earth

दिनभर की भागदौड़ से फेस पर धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर दिखने लगता है। महंगी क्रीम की बजाए आप कुछ घरेलू फेस पैक्स से भी इन समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ होम मेड फेस पैक के बारे में, जो बनाए रखें आपकी त्वचा को कोमल और चमकदार…

बनाना पैक- केले के साथ एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं और अपने चेहरे लगाएं। ऎसा करने से चेहरे की त्वचा मुलायम भी बनती है।

पपाया पैक- पके हुए पपीते को अच्छी तरह मैश कर लें और उसे अपने चेहरे पर लगा कर कुछ देर के लिए छोड़ें। इससे पिंपल्स दूर होते हैं साथ ही चेहरे पर चमक आती है। साथ ही त्वचा हेल्दी और ग्लो बनी रहता है।



आलू का रस- आलू को छोटे आकार में काट लें और उसके रस को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हंै और चेहरे पर निखार बना रहता है।

बादाम पैक- कुछ बादाम लेकर उसे कच्चे दूध के साथ अच्छी तरह पीस लें। जब यह पेस्ट तैयार हो जाए उसे अपने चेहरे पर लगाकर उसे सूखने तक छोड़ें। इससे चेहरे में चमक आती है और हेल्दी, ग्लो भी बना रहता है।



मैंगो पैक- दो बड़े चम्मच मैंगो पल्प, 1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर, 1 छोटा चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी। सभी को मिक्स कर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में कसाव बना रहता है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो