scriptकाजल आंखों की खूबसूरती के लिए ही नहीं, इसके और भी हैं फायदे | Patrika News
सौंदर्य

काजल आंखों की खूबसूरती के लिए ही नहीं, इसके और भी हैं फायदे

6 Photos
6 years ago
1/6

काजल महिलाओं के श्रृगांर का गहना होता है और इन्हेंं खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं अपने आंखों में काजल लगाती है। आंखों में काजल लगाने के बाद आंखो की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है। कोई भी महिला अपनी आंखों में काजल लगाए बिना घर से बाहर नहीं जाती। काजल महिलाओं की आंखों की खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि आंखों के अच्छे स्थास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। तो आइए जानते है काजल से आंखों में हाने वाले गुणकारी फायदों के बारे में।

2/6

धूप से बचने के लिए- काजल आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। कई बार हम ज्यादा देर तक अगर धूप में काम कर लेते है या हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती तो हमारी आंखे लाल हो जाती है और हमारी आंखों में पानी आने लग जाता है। इससे बचने के लिए हम काजल का उपयोग कर सकते है।

3/6

आंखों की रोशनी के लिए- काजल हमारी आंखों के लिए बुहत ही फायदेमंद है। काजल हमारी आंखों की रोशनी के लिए बहुत ही उपयोगी है और अगर हम काजल का नियमित रूप से इस्तेमाल करें तो इससे हमारी आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

4/6

आंखों में जलन से बचने के लिए- अगर हम देर रात तक ऑफिस में लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते है तो हमारी आंखों में जलन होने लग जाती और आंखे थक जाती है। इसके लिए अगर हम काजल का इस्तेमाल करते है तो हमारी आंखों में ठंडक पहुंचेगी और हमे राहत मिलेगी।

5/6

आंखों की सुंदरता के लिए - काजल लगाने के बाद महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है। काजल लगाने के बाद महिलाओं की आंखें भी बहुत ही अच्छी लगती है।

6/6

मोतियाबिंद और रतौंधी के रोगियों लिए खास- काजल का मोतियाबिंद और रतौंधी जैसे बीमार लोग अगर नियमित इस्तेमाल करे तो यह उनके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है और साथ ही अगर हमारी आंखों में मिट्टी के कण गिर जाए तो उस के लिए भी बहुत उपयोगी है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.