scriptSkin care tips: जानिए सेब कैसे त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में करते हैं मदद | Amazing benefits of apple for skin | Patrika News
ब्यूटी टिप्स

Skin care tips: जानिए सेब कैसे त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में करते हैं मदद

Skin care tips: सेब का सेवन आमतौर पर सभी करते हैं लेकिन क्या आपको पता है इसका सेवन त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में काफी ज्यादा असरददार होता है।

Apr 09, 2022 / 02:40 pm

Neelam Chouhan

Skin care tips: जानिए सेब कैसे त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में करते हैं मदद

Amazing benefits of apple for skin

Skin care tips: सेहत को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखने के लिए फलों को डाइट में शामिल करने कि आवश्य्कता होती है। फलों में सेब को सबसे ज्यादा बेहतरीन माना जाता है क्योंकि ये कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सेब आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा में ग्लो को बरक़रार रखने में भी मददगार साबित होता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगें कि सेब का इस्तेमाल कैसे त्वचा को ग्लोइंग बना के रखने के लिए किया जा सकता है, ताकि त्वचा से जुड़ी अनेकों समस्याएं दूर हो जाएँ।
त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कैसे बनाएं इस फेस पैक को
सबसे पहले एक बाउल लें उसमें एक चम्मच एप्पल के प्यूरी को डालें। अब इसमें एक चम्मच दही और आधा कटे हुए नींबू के रस को अच्छे से एक-साथ मिला लें। इस फेस पैक को अच्छे से गर्दन से लेकर फेस में अच्छे से लगा लें। 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें फिर अपने फेस को अच्छे से धो लें।
ग्लोइंग त्वचा के लिए: सेब का उपयोग त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए किया जाता है। सेब के फेसपैक के इस्तेमाल से त्वचा चमकदार होती जाती है क्योंकि ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाती हैं। इसलिए चेहरे को यदि आप ग्लोइंग बना के रखना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल जरूर करें।
एंटी-एजिंग गुणों से होता है भरपूर: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा से जुड़ी समस्याएं होना उत्पन्न हो जाती हैं, ऐसे में यदि त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सेब के फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। सेब एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लैमटरी के जैसे कई सारे तत्वों से भरपूर होता है।
त्वचा में पीफनेस को दूर करने में करता है मदद: त्वचा में पीफनेस की समस्या को दूर करने के लिए आप सेब से बने फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी पीफनेस की समस्या दूर हो जाती है। सेब और दही दोनों ही चीजें एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और नींबू की बात करें तो इसमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: पाना चाहते हैं सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा, तो आज ही डाइट में शामिल करें आवलें के जूस को

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Home / Beauty Tips / Skin care tips: जानिए सेब कैसे त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में करते हैं मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो