नारियल का तेल बालों की ग्रोथ के लिए बहुत लाभदायक होता है। नारियल के तेल में एंटी फंगल,एंटी बैक्टीरियल जैसे अनेक तत्त्व मौजूद होते हैं। ये बालों में इन्फेक्शन की समस्या को दूर करता है। साथ ही साथ बालों के झड़ने व टूटने की समस्या से भी निजात दिलाता है। नारियल के तेल को बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ जाते हैं।
बादाम खाने में तो फायदेमंद होता ही है। साथ ही साथ इसका तेल भी बालों के ग्रोथ के लिए लाभदायक माना जाता है। बादाम का तेल बालों को मुलायम बनाता है। ये बालों में चमक लेकर आने का काम करता है। और हेयर ग्रोथ के लिए भी अच्छा होता है। इसलिए बादाम के तेल का उपयोग आपको करना चाहिए।
ऑलिव ऑयल बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। ये बालों को पोषण प्रदान करता है। जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है। ऑलिव आयल में विटमिव ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए आपको सप्ताह में एक दिन ऑलिव ऑयल से हेयर मसाज जरूर करना चाहिए।