scriptBeauty Tips: हेयर फॉल रोकने में प्याज का रस भी बेहद कारगर, ऐसे करें इस्तेमाल | Beauty Tips: Onion juice is also effective in preventing hair fall | Patrika News

Beauty Tips: हेयर फॉल रोकने में प्याज का रस भी बेहद कारगर, ऐसे करें इस्तेमाल

Published: Aug 02, 2021 11:38:34 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

Beauty Tips: ये घरेलू नुस्खे आपके बालों को मजबूत और शाइनिंग करेंगे, इसेक साथ ही जो सबसे बड़ी समस्या है, हेयर फॉल उसे रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

Hair fall solution

Beauty Tips: ये घरेलू नुस्खे आपके बालों को मजबूत और शाइनिंग करेंगे, इसेक साथ ही जो सबसे बड़ी समस्या है, हेयर फॉल उसे रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

आम तौर पर हम प्याज का इस्तेमाल अपने भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन प्याज कई और कार्यों में भी उपयोग आ सकता है। प्याज के इस्तेमाल से आप अपने गिरते हुए बालों को रोक भी सकते हैं। यह हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध रहता है। इसमें मौजूद सल्फर बालों की ग्रोथ और हेयर फॉल रोकने में भी सहायक है। इसके रस को आसानी से उपलब्ध कई चीजों के साथ मिक्स करके लगाया जा सकता है। इससे यह बालों पर जल्दी असर करता है और हेयर लॉस से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें

देश की एक तिहाई आबादी में कोरोना एंटीबॉडी, जानें सभी राज्यों का हाल

-आप दो चम्मच प्याज के रस में दो चम्मच नींबू के रस को मिलाकर बालों में लगाएंगे तो इससे आपका हेयर फॉल रुक जाएगा। इन दोनों चीजों के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आपका हेयर फॉल कंट्रोल हो जाएगा।

-दो चम्मच प्यज के रस में एक चम्मच शहद मिक्स कर के सप्ताह में दो बार बालों पर लगाएं। ध्यान रखे की मिक्स को बालों में लगाने के एक घंटे बाद घो लें। यह हेयर फॉल रोकने में बहुत लाभदायक होता है।

यह भी पढ़ें

लोहे के बर्तन में पका हुआ खाना खाने से शरीर में नहीं होगी आयरन की कमी

-दो चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच नारियल के रस को मिलाकर रात में बालों के जड़ों में लगाकर सोएं। सुबह उठकर बालों को धो लें। यह बालों हेयर फॉल रोकने के साथ-साथ बालों को मजबूत भी बनाता है।

-प्याज के दो चम्मच रस मेंं एक चम्मच दही मिलाएं। इसे बालों केडजड़ों में लगाने के आधा घंटे बाद धो लें। सप्ताह में ऐसा दो बार करें। यकीन मानिए आपके बाल चमक उठेंगे।

-बादाम के तेल में प्याज का रस मिलाएं। रात को सर में लगा कर सोएं। सुबह इसे धो लें। ऐसा करने से आपका हेयर फॉल भी रुकेगा, बाल शाइनी भी बनेंगे और मजबूत भी। याद रखें- प्याज का रस दो चममच और बादाम का तेल एक चम्मच

यह भी पढ़ें

कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करने से पहले जरूर जान लें ये ख़ास बातें, नहीं त्वचा हो सकती है खराब

-दो-दो चम्मच प्याज और बीयर को मिलाए। मिक्स को स्कल्प में लगाएं। आधा घंटे बाद इसे धो लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करें। ऐसा करने से बालों में चमक और मजबूती आएगी साथ ही साथ बाल घने भी होंगे।

-दो चम्मच प्याज के रस में एक अंडे की सफेदी मिलाए। मिक्स को बाल में लगाएं और आधे घंटे में इसे धो दें। ऐसा सप्ताह में दो बार करे। इससे बालों का झड़ना तो गम होगा ही बालों में अच्छी ग्रोथ भी आएगी।

यह भी पढ़ें

अदरक और नींबू का रस झड़़ते बालों के लिए है औषधि, ऐसे करें इस्तेमाल

-दो चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे बालों के जड़ों में रात को लगा लें। सुबह इसे धो लें। इससे बालों में मजबूती आएगी और झड़ना भी कम होगा।

ये घरेलू नुस्खे आपके बालों को मजबूत और शाइनिंग करेंगे। इसेक साथ ही जो सबसे बड़ी समस्या है, हेयर फॉल उसे रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो