scriptताकि बनीं रहें खूबसूरत निगाहें… | easy tips for beautiful and healthy eyes | Patrika News

ताकि बनीं रहें खूबसूरत निगाहें…

Published: Mar 03, 2015 06:14:00 am

Submitted by:

dinesh

डार्क सर्कल्स हैरिडिटी और जेनेटिक कारण से भी होते हैं…

आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स न केवल आंखों की खूबसूरती को खराब करता है बल्कि इससे चेहरे की खूबसूरती पर भी बुरा असर पड़ता है।

डार्क सर्कल्स होने के कई कारण हो सकते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप आंखों की खूबसूरती और उसकी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

डार्क सर्कल्स हैरिडिटी और जेनेटिक कारण से भी होते हैं। 

दिन के 24 घंटे में से अगर आप आठ घंटे की नींद भी नहीं लेती हैं तो यह भी एक कारण है आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने का। इसके 

अलवा ज्यादा तनाव लेने से भी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। 

लेट नाइट्स पार्टी, स्मोकिंग, ड्रिकिंग आदि का अगर आपको शौक है तो आंखों के नीचे डार्क सर्कल जरूर होंगे।

महिलाओं में प्रेगनेंसी और पीरियड्स के दौरान कई सारे हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस कारण भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होते हैं।

डिहाइड्रेशन सिर्फ सेहत पर ही असर नहीं डालता है बल्कि डिहाइड्रेशन हो जाने पर डार्क स्र्कल्स की समस्या भी होती है।

कम्प्यूटर पर ज्यादा देर काम करने से भी डार्क सर्कल्स होते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो