बॉडी के सही पोश्चर और टोंड मसल्स के लिए योग
20 वर्षीय मॉडल मानुषी हफ्ते में 4—5 दिन जिमिंग करती हैं। इसके अलावा उनके रुटीन में स्क्वैट्स, फ्री रनिंग, पिलेट्स, प्लांक्स, स्ट्रेचिंग और कार्डियो वर्कआउट शामिल हैं। इससे वे शरीर की स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखती हैं। बॉडी के सही पोश्चर और टोंड मसल्स के लिए उन्होंने योग को जरिया बना रखा है। इससे उन्हें कोर स्ट्रेंथ मिलती है। इसी से वे स्लिम होने के बावजूद फिट रहती हैं। वीकेंड या समय मिलने पर वे आधा या एक घंटा डांस प्रेक्टिस भी करती है जिससे वे काफी रिलैक्स महसूस करती हैं।
दिनभर की डाइट को मानुषी ने 6 मील में बांटा हुआ है जो हाई प्रोटीन से युक्त हैं। भोजन में वे रिफाइंड शुगर से जितना हो परहेज ही करती हैं।
विभिन्न तरह के सलाद की हैं शौकीन
सुबह उठते ही मानुषी पानी या नींबू पानी पीती हैं। नाश्ते में वे ताजा दही व फल, दालें, ओट्स व सूखे मेवे लेती हैं। लंच में 2 चपाती, चावल, सब्जी, रायता व सलाद लेती हैं। शाम को वे फलों की स्मूदी और मौसमी सब्जियों का सलाद लेती हैं। इसके अलावा किनुआ सलाद या पुलाव, सूप या टोफू सलाद उनके डिनर का हिस्सा हैं।
आपको बता दें कि मानुषी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और यही वजह है कि दुनियाभर की ब्यूटी क्वींस को मात देकर वह मिस वल्र्ड बनी हैं। फिटनेस के अलावा मानुषी की ओवरआल प्रोफाइल भी उनकी सुंदरता से कम नहीं है। मानुषी से जब पूछा गया कि दुनिया में सबसे ज्यादा सैलेरी किस जॉब में मिलनी चाहिए तो उनका जवाब था मां को। क्योंकि मां जितने काम करती है और जिस जज्बे से निस्वार्थ देखभाल करती है, उसके लिए लाखों—करोड़ों की सैलेरी भी कम है।