scriptईश्वर जो करता, अच्छा ही करता है…! | arya samaj beawar | Patrika News

ईश्वर जो करता, अच्छा ही करता है…!

locationब्यावरPublished: Jul 13, 2019 06:50:11 pm

Submitted by:

sunil jain

ईश्वर जो करता, अच्छा ही करता है…!विश्व कल्याण एवं वृष्टि यज्ञभजनों पर श्रोता मंत्रमुग्ध, हवन कर दी आहुतियांपत्रिका न्यूज नेटवर्क

विश्व कल्याण एवं वृष्टि यज्ञ

ईश्वर जो करता, अच्छा ही करता है…!


ब्यावर. आर्य समाज के तत्वावधान में चल रहे विश्व कल्याण एवं वृष्टि यज्ञ के तहत दयानन्द आर्य बालिका महाविद्यालय प्रांगण में भजन व उपदेश का कार्यक्रम हुआ। मंत्री भूदेव आर्य ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ बरेली से पधारे भजन गायक नेत्रपाल ने अपनी मधुर आवाज में मानव तू परिवर्तन से कंाहे को डरता हैं…ईश्वर जो करता हैं, अच्छा ही करता हैं। मगन ईश्वर की भक्ति में, अरे मन क्यों नहीं होता…, पड़ा आलस्य में मूरख, रहेगा कब तलक सोता.. भजनों की प्रस्तुति दी। तत्पष्चात् भजनोपदेषक हरियाणा से पधारी अंजलि आर्या ने ओम प्रभू का नाम भजो, मन में ध्यान लगाकर…, अन्दर से मन साफ था, पुण्य अधिक और बहुत कम पाप थे…, मानौ भारत का रक्षक भगवान कृष्ण.., भारत तेरी शान बढ़ाकर अभिनन्दन घर आया हैं…. डंडे पर झण्ड़ा भारत का लहर-लहर लहराया हैं.. भजनों की प्रस्तुति दी। आर्य समाज मन्दिर में देवयज्ञ, भजन व उपदेष के कार्यक्रम हुए। प्रधान ओमप्रकाश नवाल ने बताया कि यज्ञ की ब्रह्मा अंजलि आर्या ने वेद मंत्रों से यज्ञ के यजमान सपत्निक पूजा-भरत मालानी, विनीता-विजयेष तोषनीवाल, शिल्पा-अंकित हेड़ा, रश्मि-अभिषेक शर्मा आदि के द्वारा यज्ञ में आहुतिया दिलवाई । फिर पं. अमर सिंह वाचस्पति की ओर से यज्ञ प्रार्थना की। आर्या की ओर से उपदेश में कहा कि प्रत्येक को अपनी ही उन्नति से सन्तुष्ट न रहना चाहिए। किन्तु सबकी उन्नति में अपनी उन्नति समझनी चाहिए। विश्व में जितने भी धर्म हैं, उनकी पुस्तकों में उसी धर्म के पूजा पद्धति को अपनानें पर बताया गया हैं। एक वेदिक धर्म हैं जिसके वेद ग्रंथ में सभी के उन्नति , भलाई, व एक ईश्वर की पूजा पद्धति को बताया हैं। वृष्टि यज्ञ कार्यक्रम के षष्ठम दिवस पर विष्णु देव आर्य, हरिदेव आर्य, सुखदेव आर्य, ओमप्रकाश काबरा ,मुरलीधर छापरवाल, सीताराम चौहान, राजेन्द्र काबरा, किशन लाल जांगिड़, हरिनारायण मालानी, विनायक माहेश्वरी, रूद्रदेव झंवर, रामेष्वर भूतड़ा, महेश मालू, विजय काबरा, अनंतराज पोद्दार, विजय भूतड़ा, संजय बाहेती, देवदश्र आर्य, लालाराम पहलवान, वैभव तोषनीवाल, बृजेष मालू, ओमप्रकाष हेड़ा, कपिल धूत, रवि धूत, गुरूदेव आर्य, श्रुतिषील झंवर, डॉ. अरूण चतुर्वेदी, मुन्नी देवी नवाल, सुशीला, इन्दु काबरा, मीना धूत, शीला माहेश्वरी, रामेश्वरी देवी भूतड़ा, डॉ. सुलक्ष्मी तोषनीवाल, कुसुम मालू, मोनिका तोषनीवाल, अंचिता नारूका, सपना खत्री, कंचन चौहान, लता त्रिपाठी, ममता कृपलानी, पूजा जैन, दयानन्द आर्य बालिका महाविद्यालय, श्री गोदावरी आर्य बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कीं छात्राएं व अन्य लोग मौजूद रहे। रविवार को सुबह 7.30 बजे से 10.00 बजे तक आर्य समाज मंदिर में कार्यक्रम की पूर्णाहुति व समापन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो