scriptदेव प्रतिमा को किया खंडित | beawar | Patrika News

देव प्रतिमा को किया खंडित

locationब्यावरPublished: May 17, 2019 07:14:04 pm

Submitted by:

sunil jain

देव प्रतिमा को किया खंडितवारदात : पुलिस उपअधीक्षक व सिटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, अज्ञात के खिलाफ सिटी थाने में मामला दर्ज कराया

देव प्रतिमा को किया खंडित

देव प्रतिमा को किया खंडित

देव प्रतिमा को किया खंडित
वारदात : पुलिस उपअधीक्षक व सिटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, अज्ञात के खिलाफ सिटी थाने में मामला दर्ज कराया

ब्यावर. बिजयनगर रोड स्थित मुक्तिधाम में बने एक धार्मिक स्थल में देव प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामन आया है। देव स्थान से जुड़े लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस व पुलिस उपअधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मन्दिर में गुरुवार रात्रि दस बजे के बाद एक देव प्रतिमा को अज्ञात लोग खंडित कर गए। सुबह इसकी जानकारी मिली तो भैरव भक्त मंडल मुक्तिधाम से जुड़े जुगल बंसल, श्याम ठठेरा, महावीर शर्मा, सुशील गोयल, भगवान गुजराती, कमल भाटी, राजू भोपाली, लालचंद सांखला आदि मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस उपअधीक्षक हीरालाल सैनी, सिटी थाना प्रभारी रमेन्द्रसिंह मौके पर पहुंचे और वारदात से सम्बन्धित जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (कासं)

ट्रेंडिंग वीडियो