scriptअंधड़ से शहर धूल धूसरित, फिर रिमझम से तरबतर | beawar | Patrika News

अंधड़ से शहर धूल धूसरित, फिर रिमझम से तरबतर

locationब्यावरPublished: May 17, 2019 07:59:34 pm

Submitted by:

sunil jain

अंधड़ से शहर धूल धूसरित, फिर रिमझम से तरबतरमौसम ने पलटा मिजाज, दिनभर सूरज व बादलों में चला लुकाछिपी का खेल, गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ खुशनुमा

अंधड़ से शहर धूल धूसरित, फिर रिमझम से तरबतर

अंधड़ से शहर धूल धूसरित, फिर रिमझम से तरबतर



ब्यावर. शहर का मौसम शुकवार को दिनभर बदलता रहा। कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए रहे। सूरज व बादलों में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर बाद पौने चार बजे अचानक धूल भरी हवाएं चली और अंधड़ से शहर धूल धूसरित हो गया। बाद में करीब एक घंटे तक रिमझिम का दौर चला और शहर तरबतर हो गया। इस दौरान चली ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह साढ़े छह बजे पच्चीस डिग्री और दोपहर को दो बजे पैतीस डिग्री रहा। इस बीच मौसम ने कभी गर्मी का रूप दिखाया तो कभी बादल छाने से गर्मी से राहत का। इसके बाद पौने चार बजे अचानक अंधड़ आ गया और तापमान में गिरावट हुई। चहुओर धूल भरी हवाएं चलने से लोगों को परेशानी हुई। बाद में करीब एक घंटे तक रिमझिम बरसात का दौर चला। हालाकिं सड़कों पर पानी तो नहीं बहा लेकिन रिमझिम ने शहरवासियों को तरबतर कर दिया। इस दौरान ठंडी हवाएं चली और लोगों को गर्मी से निजात मिली। शाम को मौसम खुशनुमा हो गया और लोग परिवार सहित पार्क आदि जगहों पर घूमने के लिए भी निकले।
(कासं)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो