scriptकीचड़ से निकलने की मज़बूरी | beawar | Patrika News

कीचड़ से निकलने की मज़बूरी

locationब्यावरPublished: Aug 09, 2019 05:30:27 pm

Submitted by:

tarun kashyap

शिव कॉलोनी का मामला, किया विरोध प्रदर्शन, जताया रोष

beawar

कीचड़ से निकलने की मज़बूरी

ब्यावर. शहर के वार्ड संया 38 उदयपुर रोड बाइपास स्थित शिव कॉलोनी में मूलभुत सुविधाओं का अभाव है। कॉलोनी नगर परिषद सीमा में आने के बावजूद यहां पर कोई विकास कार्य नहीं हुए है। हालात यह हैकि नालियां का निर्माण हुआ एवं न ही सड़कों बनी। इसके चलते जगह-जगह कीचड़ जमा हो रखा है। गंदगी से क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल हो रखा है। हालात यह हैकि लोगों को घर से बाहर निकलने के लिएभी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। परेशान क्षेत्रवासियों ने समस्या का निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद की अनदेखी के विरोध में नारेबाजी कर रोष जताया। उनका कहना था की कई बार अर्जी दिए जाने बाद भी परिषद्वि सुध नहीं ले रही. रोध प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मीदेवी, सुशीलादेवी, ममता, संतोष देवी, सीता, प्रेमी, भगवती, डालादेवी, गीता देवी, कमला देवी, अनिता, सुंदरीदेवी, रेश्मीबाई, पूजा कंवर, मीना देवी, सुरेन्द्रसिंह, पारस रावत सहित अन्य उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो