scriptकल मनाएंगे अनन्त चतुर्दशी, होंगे जिनालयों में कलशाभिषेक | beawar | Patrika News

कल मनाएंगे अनन्त चतुर्दशी, होंगे जिनालयों में कलशाभिषेक

locationब्यावरPublished: Sep 11, 2019 10:56:44 am

Submitted by:

sunil jain

कल मनाएंगे अनन्त चतुर्दशी, होंगे जिनालयों में कलशाभिषेकदिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व : नौवें दिन उत्तम आंकिंचन धर्म की आराधना

कल मनाएंगे अनन्त चतुर्दशी, होंगे जिनालयों में कलशाभिषेक

कल मनाएंगे अनन्त चतुर्दशी, होंगे जिनालयों में कलशाभिषेक

ब्यावर. श्री दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व में नौवें दिन उत्तम आंकिंचन धर्म की आराधना की गई। इस दौरान श्रावक-श्राविकाओं ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। दसवें दिन गुरुवार को अनन्त चतुर्दशी मनाई जाएगी और मन्दिरों में विशेष कलशाभिषेक होंगे।
सरावगी मोहल्ला, छावनी, सेठजी व पंचायती नसियां, हाउसिंग बोर्ड, अजमेर रोड स्थित जिनालयों में भगवान का अभिषेक ततपश्चात अष्ट द्रव्य से प्रभु की पूजा, जिसमें दशलक्षण धर्म पूजा, पंचमेरु की पूजा व नित्य नियम पूजा की गई। रात्रि में भक्ति आरती हुई। श्री दिगम्बर जैन पंचायती नसियां में पं. मयंक शास्त्री ने उत्तम आंकिचन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला।
समाज के प्रवक्ता अमित गोधा ने बताया कि पंचायती नसियां में मूलनायक महावीर भगवान की प्रतिमा का अभिषेक शरद रावका परिवार ने किया। आदिनाथ भगवान की प्रथम शान्तिधारा राजकुमार पहाडि़या व बाद में मनोज बडज़ात्या, अनिल मनोज सोगाणी, सुरेश कुमार मनोज बडज़ात्या, चन्द्रप्रकाश अमित गोधा ने की।
सुधा सागर कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में अभिषेक व शांतिधारा मनोज कुमार धीरज कासलीवाल व सुखमाल वत्सल कोठारी ने की। अजमेर रोड स्थित पाश्र्वनाथ मन्दिर में शान्तिधारा पवन विनोद सुभाष रावका परिवार ने की। शाम को आरती अशोक संजय काला व कमल संजय बडज़ात्या ने की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो