scriptदुर्ग के लिए जत्था रवाना, गूंजे जयकारे | beawar | Patrika News

दुर्ग के लिए जत्था रवाना, गूंजे जयकारे

locationब्यावरPublished: Sep 11, 2019 08:13:08 pm

Submitted by:

Bhagwat

दुर्ग के लिए जत्था रवाना, गूंजे जयकारे

दुर्ग के लिए जत्था रवाना, गूंजे जयकारे

दुर्ग के लिए जत्था रवाना, गूंजे जयकारे

दुर्ग के लिए जत्था रवाना, गूंजे जयकारे

ब्यावर. श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के जैनाचार्य विजयराज महाराज के दर्शनों के लिए एक जत्था दुर्ग छतीसगढ़ के लिए रवाना हुआ। मेवाड़ी गेट बाहर आचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन से प्रभु महावीर के जयकारे व नवकार महामंत्र की स्वर लहरियों के बीच विदा किया। जत्थे को संघ प्रमुख सम्पतराज डेढ़ीया,राजेन्द्र कर्णावट व युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश जैन ने जैन ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर युवा संघ की ओर से सभी यात्रियों का राजस्थानी परम्परानुसार तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर संघ महामंत्री उत्तमचन्द छलानी, मुकेश डूंगरवाल, पंकज लोढा, विनोद साँखला, निशांत तातेड़, ऋषभ मेहता, अंकित खटोड़ , महिला मंडल की शशि कर्णावट आदि मौजूद रहे। यह दल ब्यावर से उज्जैन होते हुए दुर्ग छतीसगढ़ जाएगा। जंहा यह दल आचार्य को नगर में आने के लिए विनति करेगा।
दुर्ग के लिए जत्था रवाना, गूंजे जयकारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो