scriptमातृभाषा हिन्दी का सम्मान ही देश का सम्मान | beawar | Patrika News

मातृभाषा हिन्दी का सम्मान ही देश का सम्मान

locationब्यावरPublished: Sep 14, 2019 05:10:55 pm

Submitted by:

sunil jain

हिन्दी दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, एसडी कॉलेज में प्रतियोगिताएं

मातृभाषा हिन्दी का सम्मान ही देश का सम्मान

मातृभाषा हिन्दी का सम्मान ही देश का सम्मान


ब्यावर. शहर भर में हिन्दी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में हिन्दी विभाग व नवाचार व कौशल विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य पुखराज देपाल ने की। विभाग प्रभारी वीना सोनी व प्रकोष्ठ प्रभारी निशा शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में बताया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा से करना चाहिए। मातृभाषा हिन्दी का सम्मान ही देश का सम्मान है। हिन्दी भाषा का शुद्ध उच्चारण करना चाहिए। काव्यपाठ में निर्णायक बिन्दू तिवारी, महिमा गुप्ता, रेखा टोडरवाल थी। आशु भाषण में राकेश सिरवी, वंदना शर्मा, रोहित चौधरी विजेता रहे। नारा लेखन में उगमराज सेन, शिल्पा लटियाल, कशिश अग्रवाल, भावना गोस्वामी विजेता रहे। सुलेख लेखन में कशिश अग्रवाल, वंदना शर्मा, शिल्पा लटियाल रोहित चौधरी तथा निबंध लेखन में विकास मुण्डेल, दिनेश निम्बावत, आकाश माली विजेता रहे। काव्य पाठ में वंदना शर्मा, शिल्पा लटियाल, रक्षित भट्ट विजेता रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपाली लाल ने किया।
इसी प्रकार दयानन्द आर्य बालिका महाविद्यालय में हिन्दी दिवस का आयोजन महाविद्यालय सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि शहर थानाधिकारी रामेन्द्र सिंह थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि आधुनिक समय में हिन्दी का ज्ञान अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं, इसके बिना सफलता प्राप्त करना असंभव हैं और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए छात्राओं को स्वयं के आत्मविश्वास को मजबूत करते हुए अपनी कमजोरियों की जांच कर उन्हें दूर करते हुए स्वयं को सुरक्षित करना होगा तथा वर्तमान कम्प्युटर युग में मोबाईल के बढ़ते दुरूपयोग से स्वयं को बचाते हुए पुस्तकों को अपना मित्र बनाना होगा। महाविद्यालय के सचिव अभय देव आर्य ने बताया कि वयाख्याता पूजा जैन एवं गायत्री परिहार सहित जान्हवी मेवाड़ा, सुरभि प्रजापति, हर्षिता वैष्णव, हर्षिता बच्चनी, मेहरूना बानो, राजकुमारी मारोठिया, निशा खत्री, रूपाली प्रजापति, आयुषी चौरोटिया, सिमरन कौर, जया शर्मा ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने हिन्दी दिवस के सवैधानिक महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. राजेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में अल्का मून्दड़ा, सुनिता टांक, अंचिता नरूका, शालू शर्मा, सीमा चौधरी, ममता कृपलानी, गुंजन सिंह, सपना खत्री, नैनी नारावत सहित आर्य समाज मंत्री भूदेव आर्य, शिक्षण समिति के श्यामसुन्दर झंवर आदि उपस्थित रहे।
लायंस क्लब व सेवायतन ब्यावर के तत्वावधान में मारोठिया पब्लिक स्कू ल में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वेद प्रकाश पारीक ने की। मुख्य अतिथि पारसमल श्रीश्रीमाल थे। विशिष्ट अतिथि हेमन्त दीक्षित, वैभव तोषनीवाल, राजेन्द्र शर्मा, आरसी गोयल , राजेश भूतड़ा थे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो